बेगूसराय के मथार बहियार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घर से लापता था बमबम यादव

Begusarai News : बेगूसराय के नयागांव थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान बमबम यादव के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Begusarai News : मटिहानी. नयागांव थाना क्षेत्र की गोरगामा पंचायत स्थित मथार बहियार में गुरुवार की सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान मथार गांव निवासी रामनंदन यादव के 23 वर्षीय पुत्र बमबम यादव के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गयी और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी.

बुधवार शाम से लापता था युवक

परिजनों के अनुसार, बमबम यादव बुधवार की शाम अचानक घर से लापता हो गया था. काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन रातभर उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. गुरुवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण घास काटने के लिए मथार बहियार की ओर गये थे. इसी दौरान उन्होंने एक बबूल के पेड़ से युवक का शव लटका देखा.

ग्रामीणों ने परिजनों को दी सूचना

पेड़ से शव लटका देख ग्रामीणों ने पास जाकर पहचान की. मृतक की पहचान बमबम यादव के रूप में होने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल उसके भाई मुकेश यादव को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी.

Also Read : रक्षाबंधन पर औरंगाबाद के बच्चों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा में जुटे जवानों के प्रति जताया सम्मान

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया गया.

Also Read : औरंगाबाद में गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 30 अगस्त को होगा कलाकारों का ऑडिशन

आत्महत्या की प्राथमिकी दर्ज

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आत्महत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read : रक्षाबंधन पर औरंगाबाद के बच्चों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा में जुटे जवानों के प्रति जताया सम्मान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >