भगवानपुर अंचल में रसीद काटने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए लाभुकों ने राजस्व कर्मचारी को खदेड़ा, मची अफरातफरी

सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी भगवानपुर अंचल में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को उस समय अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गयी.

भगवानपुर. सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी भगवानपुर अंचल में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को उस समय अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गयी. जब दो लाभुकों ने राजस्व कर्मचारी रामप्रकाश पासवान पर जमीन की रसीद काटने के नाम पर रुपये लेकर नहीं काम करने का आरोप लगाते हुए खदेड़ दिया. इस दौरान राजस्व कर्मचारी आगे आगे एवं उसके पीछे-पीछे लाभुक का वीडियो वायरल होते ही गहमा गहमी का माहौल बन गया. हालांकि इस दौरान लाभुकों व राजस्व कर्मचारी में रुपये की लेन-देन को लेकर तीखी बहस भी हुई. इस संबंध में तेयाय निवासी विष्णुकांत पाठक एवं पंकज कुमार पाठक ने बताया कि राजस्व कर्मचारी रामप्रकाश पासवान को जमीन की रसीद काटने के नाम पर वर्षों पूर्व छह हजार रुपये दी गयी थी. लेकिन आज तक वे इस काम को नहीं कर पाये. फोन करने पर भी राजस्व कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं. अंततः दोनों लाभुकों का ग़ुस्सा फूट पड़ा. जिसमें दोनों लाभुकों ने राजस्व कर्मचारी को रुपए मांगा, जिसके बाद राजस्व कर्मचारी भागने लगे और लाभुक उसे पीछे पीछे खदेड़ दिया. हालांकि इस दौरान राजस्व कर्मचारी दौड़ते हुए हांफते नजर आये. वीडियो वायरल होते ही यह खबर जंगल में लगी आग की तरह यह बात क्षेत्र में फैल गयी. लोगों का हुजूम देखने के लिए उमर पड़ा. वहीं इस संबंध में राजस्व कर्मचारी रामप्रकाश पासवान से पूछने पर बताया कि मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. लगाये गये सभी आरोप निराधार हैं. लेकिन उक्त मामले को लेकर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है कि आरोप झूठा था तो राजस्व कर्मचारी भाग क्यों रहे थे. इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >