बीहट. बरौनी प्रखंड के आरबीएसएस प्लस टू स्कूल,हरपुर में बेगूसराय महिला थाना के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण,महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में महिला थाना की पुलिस पदाधिकारी ने छात्राओं को सुरक्षित जीवन,डिजिटल सतर्कता और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 तथा डायल 181 नंबर डायल करने के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी. : साइबर अपराध से बचने के बताए उपाय थाना अध्यक्ष ने छात्राओं को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें. किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी तथा साइबर बुलिंग से सावधान रहें. : महिला अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें महिला पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि यदि किसी छात्रा के साथ साइबर ठगी, उत्पीड़न या महिला संबंधी किसी भी प्रकार का अपराध होता है, तो बिना किसी डर या संकोच के तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. : कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन की भी दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस की सहायता सेवाओं की भी जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं से आत्मनिर्भर, सजग और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. : जागरूक रहने का लिया संकल्प कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया.विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक रहा.विद्यालय प्रधान कुंदन कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत किया.वहीं शिक्षिका शुची सौम्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया.कार्यक्रम में पूजा,सर्वेश कुमार पांडेय,नीतेश कुमार,धर्मेन्द्र कुमार,नचिकेता कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
महिला सशक्तिकरण को लेकर विद्यालय में महिला थाना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बेगूसराय के आरबीएसएस स्कूल में महिला थाना द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

छात्राओं को जानगरूक करती पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network