बेगूसराय के बलिया स्टेशन रोड पर जलजमाव को लेकर धरना, लोगों का फूटा गुस्सा, हरकत में आया नगर परिषद

बलिया नगर परिषद क्षेत्र में स्टेशन रोड पर गंभीर जलजमाव की समस्या ने स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षदों को सड़क पर उतरने पर मजबूर कर दिया. प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने जल निकासी के लिए पंप सेट लगवाए और संबंधित संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Ballia Station Road Waterlogging : बेगूसराय जिले के बलिया नगर परिषद क्षेत्र में स्टेशन रोड पर जलजमाव को लेकर स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षदों ने मंगलवार को धरना दिया. नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और पंप सेट के माध्यम से जल निकासी शुरू कराई गई.

स्टेशन रोड पर जलजमाव के विरोध में धरना

मॉनसून शुरू होते ही बलिया नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है. मंगलवार को स्टेशन रोड की मुख्य सड़क पर जलभराव और नगर क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षदों एवं स्थानीय लोगों ने जलजमाव वाले स्थान पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया.

कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

धरना की सूचना मिलने पर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी अनिशा कुमारी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और स्टेशन रोड सड़क निर्माण में कथित अनियमितता के संबंध में परियोजना निदेशालय बुडको को भेजे गए पत्र की जानकारी दी. आश्वासन मिलने के बाद कई घंटे से चल रहा धरना समाप्त हो गया.

प्रदर्शनकारियों ने रखीं कई प्रमुख मांगें

धरना में शामिल लोगों ने पटेल चौक से स्टेशन रोड तक सड़क निर्माण करने वाले संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई, स्टेशन रोड से टोटो रिक्शा के अवैध स्टैंड को हटाकर निर्धारित स्टैंड की व्यवस्था, स्टेशन रोड के पश्चिमी हिस्से में पूर्व स्वीकृत नाले का शीघ्र निर्माण तथा जलजमाव से राहत के लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की.

पंप सेट से शुरू कराई गई जल निकासी

प्रदर्शनकारियों की मांग के बाद नगर परिषद ने तत्काल पंप सेट लगाकर स्टेशन रोड से जल निकासी शुरू कराई. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी अनिशा कुमारी ने सड़क निर्माण में कथित अनियमितता को लेकर संबंधित संवेदक के विरुद्ध मंगलवार को पत्र भी जारी किया.

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

धरना-प्रदर्शन में वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य अविनाश कुमार, करण कुमार, विकास कुमार उर्फ विश्वजीत, जावेद अख्तर, सैफ आलम, मो. सोहेल, नीतीश कुमार, पियूष कुमार, विशाल कुमार सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे.

Also Read : बेगूसराय सदर अस्पताल में तीन दिन से लिफ्ट बंद, मरीजों को हो रही परेशानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >