Begusarai News : विधानसभा स्तरीय रविदास एकता मंच, साहेबपुरकमाल की बैठक रविवार को भुजंगी उषा इंटर महाविद्यालय परिसर में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता नंददेव कुमार ने की. इस दौरान रविदास समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज में शिक्षा एवं जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया.
शिक्षा के अभाव से समाज की स्थिति चिंताजनक
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी रविदास समाज की आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. समाज में शिक्षा का घोर अभाव है. जागरूकता की कमी के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते हैं. इससे समाज आज भी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है.
संगठन मजबूत करने और शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प
वक्ताओं ने रविदास एकता मंच को और मजबूत करने तथा समाज के बीच शिक्षा की अलख जगाने का आह्वान किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रयास किया जायेगा.
31 अगस्त के रविदास मिलन सह सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील
बैठक में दरबार विवाह भवन, बलिया में 31 अगस्त को आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय रविदास मिलन सह सम्मान समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाज के बीच संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.
संत रविदास के संदेश जन-जन तक पहुंचाने का फैसला
बैठक में संत रविदास के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की जरूरत है.
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में प्रमोद राम, रामबच्चन दास, महेंद्र दास, पप्पू दास, मनोज दास, रंजीत कुमार, मुरलीधर दास, अनिल कुमार, कंचन कुमार आंबेडकर, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार, राजेश दास, पूरण दास एवं मुरारी दास सहित अन्य लोग मौजूद थे.
Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बच्चों ने इस प्रकार मनाया 'विश्व आदिवासी दिवस'
