चोरी के पांच मोबाइल व चार हजार नकद के साथ दो युवक गिरफ्तार

पूर्व मध्य रेल सोनपुर के वरीय पुलिस पदाधिकार के निर्देश पर एवं यात्री सुरक्षा अभियान के तहत आरपीएफ बरौनी एवं गढ़हरा पुलिस की संयुक्त टीम ने उप निरीक्षक रामाशीष सिंह के नेतृत्व एवं आरपीएफ पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पिंटू कुमार, प्रकाश कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप सहित अन्य आरपीएफ जवान की उपस्थिति में की गयी कार्रवाई में दो शातिर छिनतई गिरोह के सदस्य को चोरी के पांच मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड एवं लगभग चार हजार नगद रुपये के साथ बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर से गिरफ्तार किया गया है.

बरौनी. पूर्व मध्य रेल सोनपुर के वरीय पुलिस पदाधिकार के निर्देश पर एवं यात्री सुरक्षा अभियान के तहत आरपीएफ बरौनी एवं गढ़हरा पुलिस की संयुक्त टीम ने उप निरीक्षक रामाशीष सिंह के नेतृत्व एवं आरपीएफ पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पिंटू कुमार, प्रकाश कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप सहित अन्य आरपीएफ जवान की उपस्थिति में की गयी कार्रवाई में दो शातिर छिनतई गिरोह के सदस्य को चोरी के पांच मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड एवं लगभग चार हजार नगद रुपये के साथ बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर से गिरफ्तार किया गया है.

बरौनी आरपीएफ व गढ़हरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

आरपीएफ पुलिस इस कार्रवाई को यात्री सुरक्षा अभियान की बड़ी सफलता मान रही है. इस संबंध में गढ़हरा आरपीएफ अपराध आसूचना शाखा उप निरीक्षक रामाशीष सिंह ने बताया कि यात्री सुरक्षा अभियान के तहत की गयी कार्रवाई में बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शुक्रवार की सुबह पीठु बैग लिए दो संदिग्ध युवक को नवनिर्मित उपरगामी पैदल पुल के नीचे लिफ्ट के पास हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. गिरफ्तार युवक कटिहार जिला के कुरसैला थाना इंद्राग्राम वार्ड 10 निवासी लगभग 20 वर्षीय अभिषेक कुमार झा उर्फ सागर के पास से एक पीठु बैग विभिन्न कंपनी का मंहगा तीन स्मार्ट फोन एवं पच्चास रुपये नगद एवं दुसरा गिरफ्तार युवक बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत कोरियामा वार्ड 22 निवासी लगभग 30 वर्षीय रोहित महतो के पास से एक पिठु बैग तीन एटीएम कार्ड, चोरी के दो स्मार्ट मोबाइल एवं लगभग अड़तीस सौ रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों ने बरौनी खगड़िया स्टेशन के बीच देर रात चलती ट्रेन में सफर कर रहे यात्री से छिनतई की बात को स्वीकार किया है. वहीं दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >