जदयू मीडिया सेल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जदयू मीडिया सेल के माध्यम से सोशल मीडिया को प्रभावशाली बनाने के लिए बुधवार को जदयू मीडिया सेल बेगूसराय की प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

बेगूसराय. जदयू मीडिया सेल के माध्यम से सोशल मीडिया को प्रभावशाली बनाने के लिए बुधवार को जदयू मीडिया सेल बेगूसराय की प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह प्रदेश अध्यक्ष जदयू मीडिया सेल मनीष मंडल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन आयोग का विशेषाधिकार है और इसके अलावा विपक्षियों के पास और कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने जो 20 वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्यों को किया है. इसको लेकर फिजिकल एवं डिजिटल प्रचार प्रसार जदयू मीडिया सेल के माध्यम से किया जाएगा. वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द निषाद ने कहा कि देश में सबसे अधिक युवा मतदाता बिहार में है. उन्होंने आंकड़ों को रखते हुए कहा कि बिहार में 54- 56% मतदाता 18 से 42 आयुवर्ग के हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष मीडिया सेल, जिला महासचिव, जिला नगर अध्यक्ष, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल बेगूसराय अंतर्गत को मनोनयन पत्र आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हेमराज राम सहित अन्य ने भी संबोधित किया. वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की एनडीए सरकार ने लगातार एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक कार्यों को किया. जिसकी सराहना केवल भारत में ही नहीं अपितु विश्व के कई अन्य देशों में होती है और उसका अनुकरण कर वहां जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जा रहा है. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जदयू मीडिया सेल मोनू पटेल ने किया तथा संचालन जिला प्रवक्ता अरुण कुमार महतों ने किया. वहीं कार्यक्रम में खगड़िया जिले के अलौली विधानसभा प्रभारी नन्दलाल राय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >