जनता दरबार में भूमि विवाद के तीन मामले निबटे, 14 लंबित

अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद के निबटारे को लेकर शनिवार को थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

नावकोठी. अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद के निबटारे को लेकर शनिवार को थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें तीन नया भूमि विवाद का मामला सुनवाई के लिए दर्ज किया गया तथा तीन पुराने मामले को निष्पादित किया गया. सुनवाई हेतु डफरपुर पंचायत के वृंदावन वार्ड संख्या 03 के रामसोगारथ सिंह व राम श्रेष्ठ सिंह तथा महेशवाड़ा पंचायत के रमौली के आनंदी पासवान व उपेन्द्र पासवान के बीच रास्ता संबंधित एवं पहसारा पूर्वी पंचायत के गम्हरिया के शिवशंकर महतो व महेन्द्र महतो के बीच दखल कब्जा को लेकर मामला सुनवाई हेतु दर्ज किया गया. वहीं चक्का के बीरबल साह व लच्छो साह के बीच भूमि विवाद न्यायालय में लंबित रहने से, समसा के मनोज महतो व बेचन तांती द्वारा एक ही जमीन पर दावा करने, रमौली के सिकेन्द्र महतो व सुलाम यादव द्वारा मामले में अभिरुचि नहीं रहने से निष्पादित किया गया. जनता दरबार में कुल 14 मामले लंबित हैं. छतौना के रामनारायण महतो व मिथिलेश कुमार, अब्बूपुर के दामोदर महतो व सोनी देवी, रामनारायण महतो व मिथिलेश कुमार,चक्का के नारायण महतो व राजकुमार पोद्दार,शेखपुरा के सुखो तांती व मनोज पासवान, आदि मामले की सुनवाई कर अगली तारीख मुकर्रर की गयी. मौके पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, राजस्व अधिकारी लवली कुमारी, प्रभारी अंचल निरीक्षक अखिलेश्वर राम, अंचल कर्मी अमरजीत कुमार व फरियादी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >