पटवा बाजार पर बदले गये ट्रांसफार्मर भी निकला खराब, उपभोक्ता हो रहे हलकान

उपभोक्ता हो रहे हलकान

धोरैया. विभागीय लापरवाही के कारण पटवा बाजारवासी को पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है. लोगों को बिजली नहीं रहने से पेयजल की भी समस्या हो रही है. कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर सोमवार को जले ट्रांसफार्मर को बदला गया, लेकिन बदला गया ट्रांसफार्मर भी खराब निकला. ट्रांसफार्मर खराब निकलने की सूचना जेई व एसडीओ को स्थानीय बाजारवासी के द्वारा दिया गया है, लेकिन गुरुवार की शाम तक कोई पहल नहीं किया गया है. स्थानीय बाजारवासी ने बताया की ट्रांसफर्मर अगर लगाया भी गया तो वो खराब निकला. विभाग जल्द से जल्द बिजली की समस्या को दूर नहीं करती है तो हम बाजारवासी डीएम को आवेदन देंगे. वहीं जेई सीबी दास बताया की शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >