नाटक अंधों के हाथी में किया गया भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार

स्थानीय द फैक्ट स्पेस रतनपुर के मंच पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं एक्टिव कल्चरल सोसाइटी की नवीनतम नाट्य प्रस्तुति शरद जोशी द्वारा लिखित एवं इम्तियाजुल हक डब्लू द्वारा निर्देशित नाटक अंधों का हाथी का मंचन किया गया.

बेगूसराय. स्थानीय द फैक्ट स्पेस रतनपुर के मंच पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं एक्टिव कल्चरल सोसाइटी की नवीनतम नाट्य प्रस्तुति शरद जोशी द्वारा लिखित एवं इम्तियाजुल हक डब्लू द्वारा निर्देशित नाटक अंधों का हाथी का मंचन किया गया. इस आयोजन के प्रथम सत्र में मंच पर उपस्थित अतिथि श्याम कुमार सहनी , जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, वरिष्ठ रंग निर्देशक, दीपक सिन्हा, कुमार संजय, परवेज युसूफ, मो फैयाजुल हक, समाजसेवी दिलीप कुमार सिन्हा, संजय गौतम ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया. वहीं संस्था के अध्यक्ष रवि शंकर रंक, सचिव इम्तियाजुल हक कोषाध्यक्ष शमशाद आलम, सदस्य शिवजी कुमार, के द्वारा सभी अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया.

द फैक्ट स्पेस रतनपुर के मंच पर पर हुई नाट्य प्रस्तुति

इस नाटक के माध्यम से छह अंधे और एक सूत्रधार को लेकर लेखक ने सवाल खड़ा किया है कि हम अंधो को इतनी समझ है कि देश में चल क्या रहा है. भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है. महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है जनता. तो वही राजनेता के लोक लुभावन झूठे वादे , प्रशासनिक तानाशाही को देख कर भी लाचार ,बेबस, कमजोर बनकर यह तमाशा देख रही आंखों वाली बुद्धिजीवी जनता पर सवाल खड़ा करती यह नाटक है. सशक्त अभिनय लोकप्रिय संगीत के साथ मंच पर अभिनय कर रहे कलाकार के रूप में सूत्रधार दिवाकर कुमार, अंधी एक कोमल कुमारी, अंधी दो नैंसी प्रिया, अंधा एक शुभम कुमार, अंधा दो रोबिन कुमार, अंधा तीन विकास कुमार, अंधा चार हरिश्चंद्र कुमार के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. वही संगीत पर नाल वादक आकाश कुमार, खंजरी पर राहुल कुमार, ट्रैक म्यूजिक फागुनी कुमारी ने दिया.प्रकाश परिकल्पना चिंटू कुमार, कार्ड एवं फ्लेक्स परिकल्पना आयशा इम्तियाज, वस्त्र विन्यास मनोज कुमार, मेकअप हरीकिशोर ठाकुर सेट डिजाइन शिवजी कुमार, मंच व्यवस्था चंदन कुमार वत्स का था, तो वहीं निर्देशन सहयोग दिवाकर कुमार , मंच संचालन दीपक कुमार सिंह ने किया. प्रस्तुति सहयोग सोशल एंड कल्चरल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का था. नाटक कि समाप्ति के बाद उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी कलाकारों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >