बिहार की जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में है : गरीब दास

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेहदौली गांव में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत चौधरी की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं संगठन सृजन हेतु प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया.

भगवानपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेहदौली गांव में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत चौधरी की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं संगठन सृजन हेतु प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. उक्त बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि हम सबों को कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों को बछवाड़ा विधानसभा के हर घर पर दस्तक देकर हर घर झंडा लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाना है, तथा जिस तरह से आपलोगों ने सन 1972 से बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपने तन मन धन से संघर्ष करते हुए चुनाव जीतते आ रहे हैं उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु बूथ स्तर पर बनी कमिटी के साथ समन्वय कर अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाइए. जनता बिहार में बीस वर्षों से शासन कर रहे सरकार से उब चुकी है, और जनता इस बार सरकार का परिवर्तन करने का संकल्प ले चुकी है, इसलिए जनता अब कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए तत्पर हैं, इसलिए आपलोग वैसे लोगों से भी मिलकर कांग्रेस पार्टी में जोड़ें और उनको साथ लेकर बूथ स्तर तक चुनावी कैंपेन में जुटे.

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पर्यवेक्षक अमन सिद्धकी ने कहा कि आलाकमान ने विशेष रूप से मुझे बछवाड़ा विधानसभा में मजबूती से चुनाव की तैयारी हेतु आपके पास भेजा है, और हम अभी से आपलोगों के साथ मिलकर बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने तक यहीं रहूंगा. तथा गांव-गांव घूमकर लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा. कार्यक्रम को बछवाड़ा विधानसभा चुनाव प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार साहू, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व प्रदेश महासचिव अनुपम कुमार अन्नू, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, कृष्ण कुमार राय, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, मो युनीस, युवा प्रखंड अध्यक्ष उमेश दास, पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, राम बाबू तांती, शीला देवी, मंटून तांती, संजीव गुप्ता, हरिनारायण पंडित, अजय सिंह, धीरज महतों सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी बातों को रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >