बैठक में शौचालय व आवास योजना का उठाया गया मुद्दा

खोदावंदपुर 20 सूत्री की पहली बैठक शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित की गयी.

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर 20 सूत्री की पहली बैठक शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष मनीष कुमार ने की. इस बैठक में विभिन्न जन समस्याओं का मुद्दा उठाया गया और इन समस्याओं के निदान के उपाय किये जाने की जरूरत बतायी गयी. बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, बिजली समस्या, जीविका समूह, ग्रामीण सड़कों का अतिक्रमण हटवाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, किसानों का बिजली कनेक्शन, राशन कार्ड, दिव्यांगता यूडीआइडी कार्ड, उप स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य योजनाओं से जुड़ी जन समस्याओं का मुद्दा उठाया.

खोदावंदपुर में 20 सूत्री समिति की बैठक आयोजित

इसके अलावे नुरूल्लाहपुर, बाड़ा एवं मिर्जापुर गांव में पानी टावरों से सही तरीके से पाइप कनेक्शन नहीं किए जाने, राजस्व वसूली के लिए वार्ड स्तर पर विशेष शिविर लगाये जाने, जमाबंदी में सुधार के लिए कैम्प लगाये जाने, बंशावली बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाये जाने, दिव्यांगजनों को पेंशन व ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराने समेत अन्य जन समस्याओं के निदान की मांग की गयी. बैठक में प्रखंड प्रमुख संजू देवी, बीडीओ नवनीत नमन, अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी, सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल प्रसाद, बीपीआरओ अलका कुमारी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुशवाहा, प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद तैयब हुसैन, बीइओ दानी राय, नवपदस्थापित बीएओ सुमन कुमार सुरेंद्र, विद्युत कनीय अभियंता पवन कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, कनीय अभियंता मनरेगा अजफर इकबाल, आवास पर्यवेक्षक रंजन कुमार, आइसीडीएस की एलएस इंदिरा कुमारी के अलावे प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष अजय कुमार, सदस्य रंजीत सिंह, कुंदन झा, हेमंत कुमार, मोहम्मद एखलाक, विकास कुमार, शशिभूषण महतो, विकास भारती, अनिल कुमार कुशवाहा, दिलदार हुसैन, रामजपो पासवान, दिलीप यादव, रीना कुमारी, आधार ऑपरेटर सुनील कुमार आदि मौजूद थे. बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के प्रति 20 सूत्री सदस्यों ने अपनी नाराजगी जतायी. बैठक समाप्ति के बाद कश्मीर के बैसरन में विगत 22 अप्रैल को आतंकी हमले में मारे गये 26 निर्दोष लोगों की स्मृति में 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी.

भगवानपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

भगवानपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित पंसस भवन के सभागार में प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक शुक्रवार को बीस सूत्री अध्यक्ष हेमंत चौधरी के अध्यक्षता में संपन्न हुई. वहीं संचालन बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने किया. बैठक की शुरुआत में सभी सदस्यों और अधिकारियों का परिचय हुआ. बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा मांग किया गया कि सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर संचालित किया जाए. जिससे समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिल सके. वहीं बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने, नल जल योजना को दुरुस्त करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने, विद्युत व्यवस्था में सुधार करने सहित पंचायत स्तर से संचालित हो रहे कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जांच करवाने की मांग किया गया. साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को हिदायत दी गई. साथ ही पीएचसी में प्रसव कराने के दौरान आशा बहू के द्वारा निजी संस्थाओं में ले जाने का मुद्दा भी सदस्यों द्वारा गंभीरता से उठाया गया. ऊक्त मौके पर प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार, सीओ रानू कुमार, मनरेगा पीओ राम इकबाल पंडित, बीसीओ सह प्रभारी बीएओ विजय मालाकार, कनीय विद्युत अभियन्ता सुमन रंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष पिंकी देवी, सदस्य अमिताभ कुमार, मुकेश राय, मो गालिब, सोनू कुमार तांती, सुमन कुमार राय, पंकज पासवान, रीना देवी, महेंद्र महतो, अनिल पासवान सहित कुल 15 सदस्यीय कमेटी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >