एजी बिहार की टीम ने शालिग्रामी स्टूडेंट क्लब को हराकर सेमीफाइनल में बनायी जगह

प्रखंड क्षेत्र के शालिग्रामी उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित शालिग्रामी गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटवॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच में एजी बिहार पटना की टीम ने स्टूडेंट क्लब शालिग्रामी को एक गोल से हराकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया.

साहेबपुरकमाल. प्रखंड क्षेत्र के शालिग्रामी उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित शालिग्रामी गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटवॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच में एजी बिहार पटना की टीम ने स्टूडेंट क्लब शालिग्रामी को एक गोल से हराकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. रविवार को पटना और शालिग्रामी टीम के बीच रोमांचक मुकाबला में दोनो टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. जिसे देख दर्शक भी रोमांचित हो उठा.खेल का उद्घाटन होते ही दोनो टीम एक दूसरे को कड़ी टक्कर देना शुरू किया और खेल के मध्यांतर से पहले एजी टीम पटना में 10 नंबर जर्सी के खिलाड़ी आरिफ सिद्दीकी ने जब पहला गोल दागा तो मैदान खुशी से झूम उठा. कुछ देर बाद पटना टीम की ओर से जब दूसरा गोल दागा गया तब मैदान तालियों से गूंज उठा. मध्यांतर के बाद भी पटना की टीम विपक्षी टीम पर हावी रहा और लगातार तीसरा गोल कर विपक्षी टीम पर भारी दबाव बना लिया.

फुटबॉल मैच देखने के लिए जुटे काफी लोग

जब स्टूडेंट क्लब शालिग्रामी की टीम ने पलटवार शुरू किया तो टीम में 10 नंबर के खिलाड़ी जीत लाल ने लगातार दो गोल दाग कर टीम की ताकत को जता दिया. इस दो गोल के बाद दोनों टीम आक्रामक हो गया और एक गोल से पीछे चल रहे शालिग्रामी की टीम बराबरी पर पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया. परन्तु खेल के अंत तक तीसरा गोल नहीं कर सका. जिससे टीम एक गोल से हार गई. इस खेल में वेस्ट 22 का खिताब पटना टीम के खिलाड़ी आरिफ सिद्दीकी को दिया गया. खेल का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद यादव और विधायक सत्तानन्द सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव ने संयुक्त रूप से किया. मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका में मनीष कुमार ने निभाई.जबकि राहुल कुमार और रजी अहमद ने तीसरे अंपायर तथा मो सलाम चौथे अंपायर की भूमिका निभाई.मौके पर मुख्य संरक्षक आलोक यादव,संयोजक सतीश भेदिया,सत्येंद्र कुमार पिंटू,सुबोध कुमार मुन्ना,पंकज कुमार, पूर्व मुखिया देश गौरव,विक्रम किशोर,सुधीर कुमार यादव के अलावे अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >