मटिहानी गांव में कलश शोभायात्रा के साथ 251 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ शुरू

मटिहानी गांव में 251 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ किया गया.

बेगूसराय/मटिहानी. मटिहानी गांव में 251 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ किया गया. इस अवसर पर बहुत ही भव्य तरीके से शोभायात्रा को सजाया गया था. जिसमें हाथी, ऊंट, घोड़ा, बैंड बाजा,सफेद घोड़ा को आगे रखा गया. उसके बाद प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा की झांकी को रखा गया. बाद में हजारों की संख्या में कलश लेकर देव कन्याएं एवं महिलाएं इस यात्रा में शामिल थी. कन्याओं और महिलाओं के अलावा सैंकड़ो की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य, आयोजन मंडल के सदस्य ,जनप्रतिनिधिएवं स्थानीय लोग उपस्थित थे. शोभा यात्रा के एल प्लस टू विद्यालय मटिहानी के निकट यज्ञ स्थल से प्रारंभ हुआ, जो बदलपुरा चौक, बदलपुर गांव होते हुए बिरनिया चौक, जिल्ला पुनर्वास, शेरनियां, पथुआ गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए मटिहानी गांव चंडिका स्थान होते हुए मेथो चौक, फिर पुराना थाना चौक वापस लौटी यज्ञ स्थल पर आकर शोभा यात्रा संपन्न हुआ. शोभा यात्रा का शुभारंभ बेगूसराय के चर्चित आइपीएस विकास वैभव, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, पूर्व नगर विधायक कृष्णा सिंह, उद्योगपति अजय प्रसाद सिंह ऊर्फ कारू सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा इंदिरा देवी, गायत्री परिवार सहरसा उप जॉन के संयोजक डॉ अरुण जसवाल, प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर आइपीएस विकास वैभव ने कहा कि गायत्री परिवार योग निर्माण के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम करती रही है. इसमें से एक कार्यक्रम यह यज्ञ है यज्ञ के माध्यम से युग निर्माण की बात करती है. पर्यावरण सुरक्षा की बात करती है समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे दूर किया जा सके इसके लिए जन जागरूकता फैलाता है. हम सुधरेंगे जग सुधरेगा उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हम खुद सुधर जाएंगे तो यज्ञ सुधर ही जाएगा. वही पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार का पहल बहुत ही सराहनीय है. हम सौभाग्यशाली हैं कि बेगूसराय जिला का यह यज्ञ है और मटिहानी को संपादित करने की जिम्मेदारियां मिली है. कलश भगवान के पूजा अर्चना के बाद कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. गायत्री परिवार के द्वारा आगत अतिथियों का चादर एवं पुस्तक और पर्यावरण रक्षा हेतु पौधा देकर सम्मानित किया गया. मौके पर बेगूसराय गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंधक बृजनन्द राय ऊर्फ बिरजू राय, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिह ,बालमुकुंद सिंह, विनोद सिंह, ज्ञानचंद पूर्व उपमुखिया शम्भू सिंह, दीपक राय, लक्ष्मण राय, बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल चौधरी,संजय चौधरी, कर्पूरी चौधरी, जिला पार्षद झूना सिंह,कौशल कुमार, प्रणव कुमार, पटवारी राय, चितरंजन सिन्हा, अशोक सिंह, डॉ राम रतन चौधरी, गौतम कुमार, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >