Begusarai News : भगवानपुर प्रखंड के तेयाय ओपी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 16 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है.
महेशपुर से दो आरोपित गिरफ्तार
तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती ने बताया कि महेशपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के पीछे छापेमारी की गई. इस दौरान 14 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ मल्हीपुर गांव निवासी सुरेंद्र साह और श्याम राय को गिरफ्तार किया गया.
अतरुआ गांव से भी एक व्यक्ति धराया
वहीं, अतरुआ गांव में की गई दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अंकित कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया. उसके पास से दो लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई.
मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
ओपी प्रभारी ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.
Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
