17 सितंबर को बिहार अधिकार यात्रा के तहत तेजस्वी यादव पहुंचेंगे बेगूसराय

सोमवार को सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हमारे नेता तेजस्वी यादव 17 सितंबर को बिहार अधिकार यात्रा के दौरान बेगूसराय अपराह्न 2:00 बजे दिन में सिमरिया राजेंद्र पुल पर पहुंचेंगे.

बेगूसराय. औरंगाबाद जिले के सांसद सह युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा कि पूरा बिहार और बिहार के युवा तेजस्वी के 17 महीना के कार्यकाल को ऐतिहासिक कार्यों और उपलब्धियां को याद कर रहे हैं. बिहार को अब युवा नेतृत्व ही चलायेगा. सोमवार को सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हमारे नेता तेजस्वी यादव 17 सितंबर को बिहार अधिकार यात्रा के दौरान बेगूसराय अपराह्न 2:00 बजे दिन में सिमरिया राजेंद्र पुल पर पहुंचेंगे. जहां से हजारों हमारे राजद के कार्यकर्ता उनका अगवानी करेंगे. उसके बाद तेजस्वी यादव बरौनी प्रखंड के सीआइएसएफ के मैदान में एक संवाद कार्यक्रम को 2:30 बजे दिन में संबोधित करेंगे. संवाद कार्यक्रम की समाप्ति होने के बाद तेजस्वी यादव जीरोमाइल होते हुए कंकौल सदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंकौल में 4:30 बजे शाम में संवाद कार्यक्रम जनता से करेंगे. उसके बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बेगूसराय में करेंगे. सांसद ने कहा कि बिहार के सीएम अब थक चुके हैं. उनको सीएम का पद स्वंय छोड़ देना चाहिए. बिहार को अभी युवा हमारे नेता तेजस्वी यादव ही चलायेंगे. बिहार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई पर डबल इंजन की सरकार का कोई काम नहीं किया है. मेरी महागठबंधन की सरकार बिहार में बनने पर 200 यूनिट फ्री बिजली, घरेलू सिलिंडर गैस मात्र 500 में ,युवाओं को रोजगार, वृद्धापेंशन में वृद्धि की जायेगी. मौके पर मटिहानी के पूर्व विधायक सह राजद नेता नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, राजद नेता संजय सुमन, राम शाखा महतो, सावित्री देवी, धर्मेंद्र कुशवाहा समेत दर्जनों राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >