स्वास्थ्य संस्थान में गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए विशेष टीम का हुआ गठन

सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न करने के उद्देश्य से डीएम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

बेगूसराय. सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न करने के उद्देश्य से डीएम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिला स्तर पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार के अध्यक्षता में विशेष दल बनायी गई है. जिसमें जिला के अन्य इन्टर्नल असेसर व पूर्व में प्रमाणीकरण में कार्य किये हुए पदाधिकारी व कर्मी को शामिल किया गया है. इन सदस्यों के द्वारा समय-समय पर गुुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा एवं गुणवत्ता प्रमाणीकरण हेतु आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाता है. राज्य स्वास्थ्य समिति पटना से प्राप्त पत्र के माध्यम से बेगूसराय जिलान्तर्गत पांच नये स्वास्थ्य उपकेन्द्र यथा बरौनी 1 (तेघड़ा) 93 प्रतिशत, स्वास्थ्य उपकेन्द्र राजवाड़ा (बरौनी) 91 प्रतिशत, स्वास्थ्य उपकेन्द्र रामपुर (बखरी) 91 प्रतिशत, स्वास्थ्य उपकेन्द्र कुम्भी (चेरिया बरियारपुर) 87 प्रतिशत एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र कस्वा (बलिया) को 87 प्रतिशत राज्य स्तर से इंक्वास कार्यक्रम अन्तर्गत राज्य स्तर से प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है. माह दिसम्बर 2024 एवं जनवरी 2025 को राज्य स्तर से नामित प्रतिनिधीयों द्वारा राज्यस्तरीय अंकेक्षण का कार्य संपादित कर राज्य को सूचित किया गया था. यह अंकेक्षण संस्थान के कार्य व्यवस्था, साफ-सफाई, लाभार्थी सुविधा, दवा वितरण, टिकाकरण, ए0एन0सी0 जाँच, संचारी रोग, गैर संचारी रोग, सामान्य बिमारी, परिवार नियोजन एवं बाल एवं किशोर स्वास्थ्य जैसे कुल 530 चेक प्वाइंट किया गया था. स्वास्थ्य उपकेंन्द्र श्रेणी में अब जिलान्तर्गत 3 राष्ट्रीय स्तर, 5 राज्य स्तर से, कुल 8 स्वास्थ्य उपकेंन्द्र के द्वारा इंक्वास प्रमाणीकरण प्राप्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >