बेगूसराय में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 50 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

बेगूसराय शहर में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया. मुंबई की कीर्तन टीम ने भी समां बांधा.

बेगूसराय: श्री राधा कुंज बिहारी मठ (हरे कृष्ण सेंटर) के तत्वावधान में रविवार को बेगूसराय शहर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई. रथ यात्रा में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. भक्तों की भारी भीड़ से पूरा शहर भक्तिमय हो गया.

दोपहर करीब चार बजे शहर के डाक बंगला रोड से रथ यात्रा की शुरुआत हुई. भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े. करीब डेढ़ किलोमीटर तक सड़क पर भक्तों की भीड़ नजर आई.

हरिनाम संकीर्तन और जयघोष से गूंजा शहर

रथ यात्रा डाक बंगला रोड से निकलकर काली स्थान, नगरपालिका चौक, टेढ़ीनाथ मंदिर चौक, हीरालाल चौक, कर्पूरी स्थान चौक और पटेल चौक होते हुए जीडी कॉलेज परिसर पहुंचकर संपन्न हुई.

पूरे यात्रा मार्ग में हरिनाम संकीर्तन, भजन और भगवान जगन्नाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया.

पिछले वर्ष शुरू हुई थी रथ यात्रा

बताया गया कि बेगूसराय में इस रथ यात्रा की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी. पहले आयोजन में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया था. इस वर्ष भक्तों की संख्या और अधिक रही.

रथ यात्रा के समापन के बाद जीडी कॉलेज मैदान में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मुंबई की कीर्तन टीम ने दी प्रस्तुति

कार्यक्रम में मुंबई से पहुंची रॉक कीर्तन टीम ने मनमोहक प्रस्तुति दी. वहीं परम पूज्य भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी महाराज ने आध्यात्मिक प्रवचन दिया. इसके बाद भव्य आरती और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया.

श्री राधा कुंज बिहारी मठ की ओर से आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

रथ यात्रा के दौरान सौरभ सिप्पी, उत्पल आनंद, अवनीश सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >