26 जुलाई को बेगूसराय में निकलेगी भव्य श्रीजगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियां पूरी

बेगूसराय में 26 जुलाई को इस्कॉन द्वारा आयोजित भव्य श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी भक्तों को दिव्य दर्शन देने के लिए भव्य रथ पर विराजमान होंगे. इस ऐतिहासिक यात्रा में कई जिलों से भक्त और कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी.

Begusarai News : बेगूसराय जिले में इस्कॉन द्वारा 26 जुलाई (रविवार) को आयोजित होने वाली भव्य श्रीजगन्नाथ रथयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस्कॉन पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि भगवान श्रीजगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी भव्य रथ पर विराजमान होकर नगरवासियों को दिव्य दर्शन देंगे.

गांधी स्टेडियम से निकलेगी रथयात्रा

इस्कॉन बेगूसराय के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास ने बताया कि रथयात्रा का शुभारंभ गांधी स्टेडियम से अतिथियों के सम्मान, भगवान को 56 भोग अर्पण और भव्य आरती के बाद होगा. इसके बाद रथ ट्रैफिक चौक, काली स्थान, हर-हर महादेव चौक होते हुए इस्कॉन सेंटर, विश्वनाथ नगर पार्क क्षेत्र पहुंचेगा, जहां यात्रा का समापन होगा.

रंग-बिरंगी सजावट और महाप्रसाद का वितरण

उन्होंने बताया कि रथ को आकर्षक विद्युत सज्जा और पुष्पों से सजाया जा रहा है. यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान श्रीजगन्नाथ की कृपा प्राप्त कर सकें.

कई जिलों से पहुंचेंगे भक्त और कीर्तन मंडलियां

ग्लोबल जीबीसी मंत्री एवं जोनल सचिव देवकीनंदन प्रभु ने बताया कि इस ऐतिहासिक रथयात्रा में धनबाद, रांची, गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, पटना, बक्सर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी सहित कई स्थानों से भक्त एवं कीर्तन मंडलियां भाग लेने के लिए बेगूसराय पहुंच रही हैं. यात्रा के दौरान दो हरिनाम संकीर्तन दल पूरे मार्ग में भगवान के पवित्र नामों का संकीर्तन करेंगे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा.

महाप्रसाद और सेवा में जुटे स्वयंसेवक

रथयात्रा के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाप्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था की गई है. इस्कॉन ने बताया कि विश्व के 150 से अधिक देशों में वैदिक संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण के संदेश का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक भगवान के प्रेम और हरिनाम का संदेश पहुंचाना है. योजन को सफल बनाने के लिए रमाकांत मुरारी दास, दयालु गोविंद दास, रामनारायण दास, रमण रेती दास, चेतन, पुषांत, अखिलेश्वर, रोहित, अभय अच्युत दास, युगनायक दास सहित अनेक स्वयंसेवक लगातार सेवा में जुटे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >