बरौनी बाजार बंद कर दुकानदारों ने आतंकी हमले का जताया विरोध

रविवार को बरौनी राजेंद्र रोड व्यवसायी संघ के आह्वान पर बरौनी बाजार के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर पहलगाम में किये गये साजिश के तहत पाकिस्तान के कुकृत्य एवं आतंकवादी घटना के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए सभी 26 शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी.

बरौनी. रविवार को बरौनी राजेंद्र रोड व्यवसायी संघ के आह्वान पर बरौनी बाजार के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर पहलगाम में किये गये साजिश के तहत पाकिस्तान के कुकृत्य एवं आतंकवादी घटना के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए सभी 26 शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी. बताते चलें कि 26 अप्रैल को बरौनी राजेंद्र रोड व्यवसायिक संघ ने बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के सभी दुकानदारों से 27 अप्रैल को सुबह 09 बजे से 03 बजे शाम तक स्वेच्छा पूर्वक अपनी अपनी दुकानों को बंद कर 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष 26 हिन्दु पर्यटकों को धर्म पूछकर पाकिस्तान परस्त आतंकवादी द्वारा निर्मम हत्या किये जाने के विरोध में बाजार बंद कर आक्रोश मार्च में शामिल होने का आह्वान किया था. उक्त आह्वान के समर्थन में रविवार की सुबह 09 बजे से फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी नगर परिषद के राजेन्द्र रोड, डेयरी रोड, आलू चट्टी रोड, बस स्टैंड रोड, रेलवे मार्केट, सिंधिया चौक, अजीत पत्रकार रोड, दीनदयाल रोड के सभी दुकानदारों ने स्वत: दुकानबंद कर शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दिया और आतंकवाद के खिलाफ सरकार से सख्त कार्यवाई की मांग की.

पहलगाम में मारे गये पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि, निकाला गया आक्रोश मार्च

इस दौरान राजेंद्र रोड व्यवसायी संघ के संयोजक रविन्द्र मोहन प्रसाद, राजीव चौधरी, विवेक मिश्र, रवि कुमार, अजीत पत्रकार रोड मार्केट के रूपेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दीनदयाल रोड के रौशन मिश्र, जितेन्द्र महतो, अर्जुन पोद्दार सहित लोगों ने कहा पाकिस्तान आतंकवाद का संरक्षक रहा है और 22 अप्रैल की घटना से उसका आतंकवादी चेहरा पूरे विश्व के सामने नंगा हुआ है. सरकार पकिस्तान और आतंकवाद को सबक सिखाएं और मासूम 26 लोगों की मौत का बदला लें. पूरा देश इंसाफ की मांग सरकार से ईर रहा है. आतंकवादी जमींदोज हो और पकिस्तान का नाम विश्व के नक्शा पर से खत्म हो सरकार सेना को आदेश दें. पाकिस्तान पर कार्रवाई ही मृतक शहीद पर्यटकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वहीं राजेंद्र रोड व्यवसायिक संघ, विश्व हिन्दु परिषद सहित बाजार के सैकड़ों की संख्या में व्यवसायियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद को सेना करेगी. बर्बाद जैसे नारों के साथ पूरे बाजार भ्रमण कर आक्रोश मार्च निकालकर मृतक पर्यटकों श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद और पकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की मांग की. बताते चलें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए मासूम 26 पर्यटकों की आतंकवादियों के द्वारा किये गये निर्मम हत्या से पूरा देश मर्माहत है. हर किसी की आंखें नम है और सबों मुंह से सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान और आतंकवादी पर सख्त कार्रवाई की मांग है. वहीं बाजार बंद के दौरान पूरे बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >