पशुपालकों की आय व दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विकास को लेकर चल रहीं कई योजनाएं : सुरेंद्र मेहता

तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया.

बीहट. तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया. उनके साथ विधान पार्षद सर्वेश कुमार, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति डॉ इंद्रजीत सिंह, नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी आदि मौजूद थे. इसके पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. बताते चलें कि हर्ल खेल मैदान में यह आयोजन पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, कॉम्फेड एवं बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के समर्थन से कृषिका द्वारा किया जा रहा है. इसमें बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन (कॉम्फेड) के तहत आने वाले मिल्क यूनियनों एवं सहकारी समितियों की सक्रिय भागीदारी है. इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री मेहता ने कहा कि बिहार सरकार पशुपालक की आय और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विकास को लेकर बहुत सारी योजनाएं चला रही है. आने वाले समय में इस क्षेत्र में दुनिया के बाजार में हम कैसे बेहतर प्रतिस्पर्द्धी होंगे, इस पर हमसबको मिलकर काम करना होगा. उन्होंने कहा यह आयोजन इस क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा. विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने ने कहा बिहार में पहली बार बेगूसराय की धरती पर इस आयोजन के माध्यम से लोगों को इस मेले में लगी प्रदर्शनी का लाभ मिलेगा. इसके पूर्व कृषिका के राकेश कश्यप ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर अतिथियों ने पुस्तिका का भी विमोचन किया और प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों का भी अवलोकन किया. वहीं किसानों को प्रदर्शनी स्टॉल्स पर विभिन्न तरह के 60 से अधिक पशु उत्पाद, दवाइयां, डेयरी यंत्र, डेयरी उत्पाद यंत्र के अलावा खाद्य पदार्थों से मिलने का अवसर मिल रहा है. इसके अलावा विभिन्न कंपनियों द्वारा डेयरी एवं अन्य तरह के उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखने को मिल रहा है. गुरुवार को एक्सपो के दौरान मिल्किंग प्रतियोगिता भी होगी,जिसमें चार अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं शामिल की गयी हैं. सभी जिलों से प्रगतिशील किसान उन्नत नस्ल के पशुओं के साथ एक्सपो में भाग ले रहे हैं. इससे किसानों को उन्नत नस्ल के पशुधन के बारे में जानकारी मिलेगी.देशी एवं विदेशी नस्ल की गायों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. इसमें सर्वाधिक दूध देने वाली गायों को पुरस्कृत किया जाएगा. किसानों को गुणवत्तापूर्ण पशु आहार बनाने की जानकारी भी दी जा रही है. भैंस की मिल्किंग प्रतियोगिता भी होगी प्रतियोगिता में एचएफ नस्ल, जर्सी, देसी नस्ल की गाय के अलावा भैंस की मिल्किंग प्रतियोगिता होगी. इसमें एचएफ नस्ल की 30 लीटर या उससे अधिक दूध देने वाली गाय को शामिल किया जाएगा.दूध निकालने की प्रतियोगिता में जर्सी के लिए 20 लीटर या उससे अधिक, देसी के लिए 12 लीटर या उससे अधिक तथा भैंस के लिए प्रतिदिन कम से कम 15 लीटर या उससे अधिक लीटर दूध देने वाले पशुओं को शामिल किया जाएगा.विजेता को 51 हजार तक का पुरस्कार मिलेगा. पद्मश्री से सम्मानित नरेंद्र सिंह का है भैंसा ””””””””विधायक”””””””” बना है आकर्षण का केंद्र एक्सपो का मुख्य आकर्षण हरियाणा से आया हुआ 15 करोड़ का भैंसा विधायक लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. मुर्रा नस्ल का यह विधायक नाम का भैंसा पानीपत के प्रगतिशील किसान और पद्मश्री से सम्मानित नरेंद्र सिंह का है. विधायक नाम से प्रसिद्ध यह भैंसा असाधारण सुंदरता, ताकत और उच्च गुणवत्ता वाले सीमन के लिए जाना जाता है.इसकी सीमन क्वालिटी खास है.एक डोज की कीमत 300 रुपए है.हर साल करीब 40-50 लाख रुपए का सीमन बिकता है.भैंसा जहां रहता है, वहां एसी लगे हैं.डाइट में काजू, बादाम, मेवे और पनीर खाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >