बछवाड़ा. थाना क्षेत्र की दादुपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात भगवानपुर गांव में मंगलवार की शाम चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में फूस के सात घर समेत घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना मिलते ही आस पास के लोग आग बुझाने में जुट गये. लेकिन देखते ही देखते आग अपना विकराल रुप धारण कर लिया और एक के बाद एक सात फूस के घर को अपने आगोश में ले लिया. लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया. लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनचुन साह के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग लगी.
बछवाड़ा थाना क्षेत्र की दादुपुर पंचायत के वार्ड-7 भगवानपुर गांव की घटना
जब तक लोग समझ पाते तब तक आग अपना विकराल रुप धारण कर लिया. आग की लपटे देख आसपास के लोग जमा होकर आग बुझाने लगे, काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक घर में रखा सभी समान जलकर राख हो गया. वहीं घर से रखा कपड़ा, अनाज, जेवरात, नगद एवं जरूरी कागजात समेत हजारों रुपये का समान जलकर राख हो गया. आग लगने के कारण आस पास के कुछ घर को आंशिक रुप से क्षति हुई है. वहीं आग बुझाने के उपरांत फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर वापस लौट गयी. मामले को लेकर अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम ने बताया कि चूल्हे की चिंगारी से आग लगने के कारण सात घर जल गया. सभी अग्नि पीड़ित परिवार को प्लास्टिक उपलब्ध कराया गया है. जल्द ही सभी पीड़ितों के बीच चेक वितरण किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
