बछवाड़ा में जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 304 छात्र, हादसे का सता रहा डर

Begusarai News : बेगूसराय के प्राथमिक विद्यालय चमथा बिंद टोल का भवन जर्जर है. छत से गिरते मलबे के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं, प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है.

Begusarai News : बछवाड़ा (बेगूसराय). प्रखंड क्षेत्र की चमथा एक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय चमथा बिंद टोल का भवन पिछले कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है. भवन की हालत ऐसी है कि शिक्षक और अभिभावक हमेशा किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित रहते हैं. जर्जर भवन के बावजूद शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और बच्चे इसी भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं.

विद्यालय में 304 छात्र-छात्राएं और नौ शिक्षक

प्राथमिक विद्यालय चमथा बिंद टोल में वर्तमान में कुल 304 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. विद्यालय में छह शिक्षिकाएं और तीन शिक्षक कार्यरत हैं. भवन की जर्जर स्थिति के बावजूद शिक्षक जान जोखिम में डालकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं. वहीं, छात्र-छात्राएं भी इसी भवन में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.

पांच वर्षों से जर्जर है विद्यालय भवन

विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अभिभावकों का कहना है कि पिछले करीब पांच वर्षों से विद्यालय भवन की स्थिति जर्जर बनी हुई है. इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय विधायक और संबंधित पदाधिकारियों से शिकायत की गयी. शिक्षा विभाग को भी कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. इससे विद्यालय भवन की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा

पंचायत समिति की बैठक में उठा भवन का मुद्दा

बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में चमथा एक पंचायत के मुखिया संजय दास ने विद्यालय के जर्जर भवन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि भवन की स्थिति को देखते हुए इसे प्रस्ताव में शामिल कराया जाएगा, ताकि इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जा सके और बच्चों को सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई की सुविधा मिल सके.

Also Read : नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा

छत के टुकड़े गिरने से बढ़ी चिंता

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि भवन की स्थिति बेहद खराब है. छत के टुकड़े अक्सर गिरते रहते हैं. उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जर्जर भवन में जान जोखिम में डालकर बच्चों को पढ़ाना पड़ रहा है. कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

निरीक्षण के बाद होगी उचित पहल

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय के जर्जर भवन का मामला उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने कहा कि विद्यालय का निरीक्षण कराया जाएगा. इसके बाद विभागीय मार्गदर्शन के अनुसार भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण को लेकर आवश्यक पहल की जाएगी.

Also Read : नवादा के गोविंदपुर में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

विद्यालय की स्थिति | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डबलू कुमार

डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >