बेगूसराय में अभाविप की नगर इकाई का पुनर्गठन, कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में नई टीम की घोषणा

Begusarai News : बखरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का पुनर्गठन हुआ. सौरभ कुमार को नगरमंत्री और अशोक प्रियदर्शी को नगर अध्यक्ष चुना गया है.

Begusarai News : बखरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई का पुनर्गठन सह कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग गुरुवार देर शाम मध्य विद्यालय बखरी में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान नई नगर इकाई की घोषणा भी की गई.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक अनुभव आनंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी, नगर उपाध्यक्ष अनमोल कृष्णा और भास्कर जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद वक्ताओं ने अभाविप की वैचारिक यात्रा और संगठन की कार्यपद्धति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया.

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर

जिला संयोजक अनुभव आनंद ने कहा कि अभाविप से जुड़कर युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने दशकों से सेवा, समर्पण, संघर्ष और संगठन के संस्कारों के माध्यम से अनगिनत युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाया है. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार ने भी युवाओं से अभाविप की वैचारिक यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया.

मंत्री प्रतिवेदन पेश, पुरानी इकाई भंग

कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री सौरभ कुमार ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर में किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी. उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव दिए और कार्यकाल की सराहना की. इसके बाद नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी ने पुरानी नगर इकाई को भंग कर नई इकाई के गठन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिल गई.

नई नगर इकाई की हुई घोषणा

जिला संयोजक अनुभव आनंद ने नई नगर इकाई की घोषणा करते हुए अशोक प्रियदर्शी को पुनः नगर अध्यक्ष और सौरभ कुमार को नगर मंत्री नियुक्त किया. नई इकाई में अनमोल कृष्णा, भास्कर जायसवाल, सुबोध कुमार, अरविंद कुमार, आलोक कुमार और दिलखुश कुमार को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया. शिवम जलान, सुशांत पोद्दार, पुष्पम कुमार, कृष्ण पोद्दार और ललित पासवान को नगर सहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई. रोहित केशरी को कोषाध्यक्ष, चिराग केशरी को कार्यालय प्रमुख, राज पाठक को सोशल मीडिया प्रमुख, विकास मेहता को मीडिया प्रमुख, आदित्य गुप्ता को एसएफडी प्रमुख, गणेश कुमार को एसएफएस प्रमुख, सुहानी कुमार को कला मंच प्रमुख, दीपक कुमार को खेलो भारत संयोजक, रचना कुमारी को छात्रा कार्य प्रमुख तथा रूपम कुमारी को सह-छात्रा कार्य प्रमुख बनाया गया. इसके अलावा ईशान राज, रोशन, आयुष, श्याम, मनीष, सुमित, नीतीश, गुलशन और विद्यानंद गांधी को नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया.

Also Read : गया जी के शेरघाटी में चोर होने के शक में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में, गांव में तनाव



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >