बेगूसराय: मटिहानी में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, सदर एसडीओ ने संवेदनशील तटबंधों का किया निरीक्षण

बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है. सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने गंगा घाटों और संवेदनशील तटबंधों का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. सामुदायिक रसोई स्थलों और नाव पॉइंट्स की भी समीक्षा की गई.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ पूर्व तैयारियों को पुख्ता करने के उद्देश्य से सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने अंचल अधिकारी पृथा अखौरी और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न गंगा घाटों तथा संवेदनशील तटबंधों का विस्तृत निरीक्षण किया.

तटबंधों और गंगा घाटों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सिहमा, खोरमपुर तथा नयागांव गंगा घाट के साथ-साथ गुप्ता लखमिनिया बांध और सनहा गोरगामा बांध का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. इसके अतिरिक्त, एसडीओ ने चाक छितरौर स्थित 4.5 एंकर पर बने जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय का मुआयना किया और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखे गए बालू से भरे जियो बैग्स के स्टॉक का निरीक्षण किया.

सामुदायिक रसोई और नाव पॉइंट्स की समीक्षा

अंचल अधिकारी पृथा अखौरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बाढ़ के समय संचालित होने वाले सामुदायिक रसोई स्थलों, नावों के परिचालन के लिए तय किए गए पॉइंट्स और माथर कौवाकोल सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की भी बारीकी से समीक्षा की गई, ताकि बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >