बेगूसराय: अनुशासन और संगठन शक्ति का प्रदर्शन, मंझौल में निकला आरएसएस का पथ संचलन

Begusarai News : पथ संचलन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और संघ की गतिविधियों को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी गई.पूरी खबर नीचे पढ़ें.

बेगूसराय से विकास मिश्रा की रिपोर्ट

Begusarai News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर बिहार क्षेत्र का कार्यकर्ता विकास वर्ग इन दिनों जिले के मोहनपुर स्थित वर्ल्ड व्यू एकेडमी परिसर में आयोजित किया जा रहा है. 30 मई से चल रहे इस प्रशिक्षण वर्ग के तहत बुधवार की देर संध्या मंझौल बाजार में संघ का भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया.

पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह आलोक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे. उनके साथ प्रशिक्षण वर्ग के सर्वाधिकारी उमाशंकर खां, सह प्रांत प्रचारक प्रवीर, प्रांत सेवा प्रमुख राजाराम, विभाग संघचालक सुशील, जिला संघचालक मनोरंजन कुमार वर्मा, पूर्व जिला प्रचारक जितेश, रोसड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश वर्मा, अविनाश, बेगूसराय नगर कार्यवाह अमित तथा एबीवीपी के कन्हैया सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे.

एकता और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया

पूर्ण गणवेश में शामिल स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठनात्मक एकता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया. मंझौल बाजार से गुजरते हुए पथ संचलन ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया और संघ की गतिविधियों को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी गई.

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न

इस अवसर पर बखरी नगर के केशव प्रभात शाखा के स्वयंसेवक अमित विशाल को विशेष सम्मानजनक अवसर प्राप्त हुआ. उन्हें सह सरकार्यवाह आलोक कुमार को वर्ग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक अपने वाहन से लाने का अवसर मिला. अमित विशाल ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया.

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ. संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ता विकास वर्ग का उद्देश्य स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व निर्माण, संगठनात्मक दक्षता तथा राष्ट्रसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है.

Also Read : बेगूसराय में सरकार की बड़ी पहल, पशुपालकों में बांटे गए 36 लाख रुपए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >