बेगूसराय : बारिश में टूटी सड़क, ग्रामीणों ने खुद शुरू किया मरम्मत अभियान

Begusarai News : बेगूसराय में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मुख्य संपर्क पथ को समाजसेवी संजीव सिंह ने अपने निजी फंड से ईंट-मिट्टी डलवाकर दुरुस्त कराया है. इससे ग्रामीणों की आवागमन की समस्या हल हो गई है.

Begusarai News : बेगूसराय में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नावकोठी प्रखंड की विष्णुपुर पंचायत अंतर्गत सैदपुर पोखर से गौरीपुर जाने वाला मुख्य संपर्क पथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. इस महत्वपूर्ण पथ में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से आम लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था. इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों को बच्चों के स्कूल, मरीजों को अस्पताल और रोजमर्रा के कार्यों के लिए बाजार जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

समस्या देख ग्रामीणों ने उठाई पहल, समाजसेवी संजीव सिंह ने की मदद

इस विकट समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वयं पहल कर इस पथ की अविलंब मरम्मत करने का सामूहिक निर्णय लिया. इस सामाजिक कार्य में स्थानीय समाजसेवी संजीव सिंह ने अत्यंत अहम भूमिका निभाई. उन्होंने अपने निजी कोष से आवश्यक आर्थिक सहयोग प्रदान कर इस क्षतिग्रस्त पथ में ईंट और मिट्टी डलवाकर इसे पुनः चलने योग्य बनवाया.

संजीव सिंह के इस सराहनीय प्रयास से अब ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत हुई है और बच्चों के स्कूल जाने व मरीजों को अस्पताल पहुंचने में आ रही दिक्कतें पूरी तरह दूर हो गई हैं.

पथ के दुरुस्त होने से क्षेत्र में खुशी, लोगों ने की पक्की सड़क बनाने की मांग

इस कच्चे पथ के ठीक होने पर पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने समाजसेवी संजीव सिंह के इस अत्यंत सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है. लोगों ने कहा कि सरकारी मदद के लंबे इंतजार में समय बर्बाद करने की बजाय समाजसेवी के सहयोग से इस बड़ी समस्या का त्वरित समाधान संभव हो पाया.

इसके साथ ही ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस कच्चे पथ को जल्द से जल्द पक्का किया जाए ताकि बरसात के दिनों में भी लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस अवसर पर देवनारायण महतो, मोहम्मद शोहराब, सुशील कुमार, मोहम्मद हदीस, रामदेव महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakil beg

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >