बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ जाने से सेवानिवृत शिक्षक की मौत, विरोध में एन एच 31 एक घंटे जाम

बेगूसराय में एक अनियंत्रित बाइक ने सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच-31 को घंटों जाम कर दिया.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 फोरलेन पर कुरहा पूर्वी ढाला के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल पूर्वी पंचायत के कुरहा बाजार निवासी 75 वर्षीय श्यामदेव चौधरी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई.

साथी शिक्षक के अंतिम दर्शन को जाते समय हुआ हादसा

बताया जाता है कि बिंद टोली गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जगदंबी राम के निधन की खबर मिलने पर श्यामदेव चौधरी उन्हें श्रद्धांजलि देने पैदल ही उनके घर जा रहे थे. एनएच-31 पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद चालक अपनी लाल रंग की बाइक (BR 09 AN 5511) छोड़कर फरार हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 किया जाम, आश्वासन के बाद खुला आवागमन

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-31 को एक घंटे तक जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. लोगों का आरोप था कि एनएच पर अवैध पार्किंग और अनियंत्रित रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश कुमार ने समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >