बेगूसराय में डीएम श्रीकांत शास्त्री की विदाई सह सम्मान समारोह, रेड क्रॉस ने किया सम्मानित

Begusarai News : बेगूसराय रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया। उनके कार्यों की सराहना और जिले के विकास पर चर्चा की गई।

Begusarai News : रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन पन्हास गार्डन रिसॉर्ट में किया गया. कार्यक्रम में रेड क्रॉस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने जिलाधिकारी का स्वागत एवं सम्मान किया. कार्यक्रम का नेतृत्व रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन ने किया.

रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

समारोह में बड़ी संख्या में रेड क्रॉस के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए. सभी ने जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान उनके कार्यों और जिले में किये गये विभिन्न प्रयासों को याद किया गया.

बेगूसराय की मिट्टी में काफी ऊर्जा : श्रीकांत शास्त्री

अपने संबोधन में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि बेगूसराय की मिट्टी में काफी ऊर्जा है. बेगूसराय की पहचान उद्योग, चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में रही है. उन्होंने कहा कि अपने अल्प कार्यकाल के दौरान जिले की कई क्षेत्रों में स्थिति और पहचान को बेहतर करने का प्रयास किया गया. उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के निःस्वार्थ सेवा कार्यों की भी जमकर सराहना की.

Also Read : नवादा में जीएसटी भुगतान में प्रथम रहे आरडीए के राजीव सिन्हा व दाऊद खान, द्वितीय मंजू श्री को भी मिला सम्मान

समाजसेवा को दिया अधिकांश समय

समारोह में जिलाधिकारी की पत्नी ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि श्रीकांत शास्त्री ने अपने कार्यकाल के दौरान अधिकांश समय समाज को दिया है. उनके कार्यों के प्रति लोगों का सम्मान और जुड़ाव इसका प्रमाण है.

बेगूसराय प्रमंडल बनने पर कमिश्नर बनाने की जतायी इच्छा

समारोह में मौजूद अतिथियों ने कहा कि यदि भविष्य में बेगूसराय प्रमंडल बनता है और श्रीकांत शास्त्री को दोबारा यहां कमिश्नर के पद पर सेवा का अवसर मिलता है, तो यह जिले के लिए सौभाग्य की बात होगी. अतिथियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

डॉ. नलिनी रंजन ने किया स्वागत, डॉ. राहुल कुमार ने किया संचालन

कार्यक्रम में रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन ने स्वागत भाषण दिया, जबकि संचालन डॉ. राहुल कुमार ने किया. मौके पर संरक्षक दिलीप कुमार सिन्हा, डॉ. कांति मोहन सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, डॉ. मुरारी मोहन, अरविंद कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष एसके हिमांशु, विश्वरंजन राजू, कृष्ण कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह अमर, विशाल कुमार, अधिवक्ता अंजनी कुमार सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >