बेगूसराय: स्थापना दिवस पर विधि शिक्षा के महत्व पर मंथन, संविधान के मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया

राम कुमारी अयोध्या विधि महाविद्यालय ने अपना स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर विधि शिक्षा के महत्व और संविधान के मूल्यों पर गहन मंथन हुआ. उपस्थित लोगों ने आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

Begusarai News : बेगूसराय राम कुमारी अयोध्या विधि महाविद्यालय का स्थापना दिवस रविवार को महाविद्यालय परिसर में श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया. समारोह का शुभारंभ दानवीर स्व. अयोध्या प्रसाद सिंह एवं रामकुमारी देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. उपस्थित शिक्षकों, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों विभूतियों के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

विधि शिक्षा के महत्व पर वक्ताओं ने रखा जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार ने की, जबकि संचालन प्रो. मृत्युंजय ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य प्रो. रामलोचन सिंह, महाविद्यालय के प्रथम छात्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दीवाकर सिंह तथा माया कौशल्या फाउंडेशन के सचिव रौशन कुमार उपस्थित रहे. वक्ताओं ने कहा कि विधि शिक्षा केवल अधिवक्ता तैयार करने का माध्यम नहीं, बल्कि संविधान, न्याय, समानता, मानवाधिकार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त आधार है.

संविधान के मूल्यों पर चलने का लिया संकल्प

वक्ताओं ने विद्यार्थियों से विधि ज्ञान का उपयोग समाज में न्याय, नैतिकता और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय स्थापना काल से ही गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और यहां से निकले अनेक अधिवक्ता एवं विधि विशेषज्ञ विभिन्न क्षेत्रों में संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं. कार्यक्रम में प्राध्यापक संजीव कुमार, संजीत कुमार, सनाऊर रहमान, नवीन कुमार पासवान, विवेक कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मी राहुल, अविनाश और सोनू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. विद्यार्थियों में अंशुमन, रामसुदीन, राहुल, पल्लव, सौरव, वर्षा कुमारी और मन्नू कुमार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >