बेगूसराय: बरौनी जंक्शन पर 12 घंटे लेट पहुंची राजधानी एक्सप्रेस, रात भर परेशान रहे यात्री

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन पर अपने निर्धारित समय से करीब 12 घंटे की देरी से पहुंची. इस कारण यात्रियों को रात भर प्लेटफॉर्म पर गुजारनी पड़ी. रूट डायवर्ट होने से हुई इस देरी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Begusarai News: बरौनी जंक्शन होकर नई दिल्ली जाने वाली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12423) मंगलवार को अपने निर्धारित समय से करीब 12 घंटे की देरी से पहुंची. ट्रेन के अत्यधिक विलंब होने के कारण इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

रात भर प्लेटफॉर्म और पूछताछ केंद्र के चक्कर काटते रहे यात्री

सोमवार की शाम 7:05 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचने वाली यह ट्रेन मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे स्टेशन पहुंची. घंटों की इस देरी के कारण यात्रियों को पूरी रात प्लेटफॉर्म पर गुजारनी पड़ी. यात्री ट्रेन की सटीक स्थिति जानने के लिए रात भर पूछताछ केंद्र से लेकर प्लेटफॉर्म तक चक्कर लगाते दिखे.

रूट डायवर्ट होने से हुई देरी, ट्रेन पहुंचने पर ली राहत की सांस

मिली जानकारी के अनुसार, रूट डायवर्जन के कारण राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 12 घंटे विलंब से बरौनी जंक्शन पहुंची. मंगलवार की सुबह जब ट्रेन स्टेशन पर आकर खड़ी हुई, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए.

Also Read: पंचायत सचिव के निधन पर शोकसभा, प्रखंड व अंचल कार्यालय का कार्य रहा स्थगित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >