PHOTOS : दूसरी सोमवारी पर बेगूसराय स्थित बाबा हरिगिरि धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मनमोहक तस्वीरें देखिए..

1 / 7
PHOTOS : दूसरी सोमवारी पर बेगूसराय स्थित बाबा हरिगिरि धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मनमोहक तस्वीरें देखिए..
फुल स्क्रीन में देखें

हरिगिरि धाम में विराजमान महादेव और मुकुट लेकर आते श्रद्धालु

Begusarai News : दूसरी सोमवारी पर बेगूसराय के बाबा हरिगिरि धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ा. शिवलिंग का मनमोहक श्रृंगार, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार तस्वीरें देखें.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

बाबा हरिगिरि धाम में भव्य श्रृंगार के साथ पूजन संपन्न हुई.

बाबा हरिगिरि धाम में भगवान शिव का अलौकिक श्रृंगार

सावन के महीने में बेगूसराय के प्रसिद्ध बाबा हरिगिरि धाम में शिवलिंग का फूलों और पत्तियों से मनमोहक श्रृंगार किया गया.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

बाबा हरिगिरि धाम परिसर में जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार.

मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

सावन सोमवारी और मेले के अवसर पर जलाभिषेक के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों के बीच आयोजित बाबा हरिगिरि धाम की महाआरती.

शाम को महाआरती में लीन हुए श्रद्धालु

संध्या समय मंदिर प्रांगण में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ भाग लेकर भक्ति भाव व्यक्त किया.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए पंडाल में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़.

पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते लोग

मंदिर प्रबंधन और प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में दर्शक व श्रद्धालु उपस्थित रहे.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

मंच पर पारंपरिक परिधान में नृत्य प्रस्तुत करतीं बाल कलाकार.

बाल कलाकारों की शानदार नृत्य प्रस्तुति

भक्ति जागरण और सांस्कृतिक मंच पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक पोशाक में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

बाबा हरिगिरि धाम के मंच पर भक्ति भजन प्रस्तुत करतीं गायिका.

भक्ति गीतों से गूंज उठा पूरा धाम परिसर

लोक कलाकारों और गायकों ने शिव भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >