बेगूसराय पैक्स में बढ़ा विवाद, प्रबंधक ने दिया इस्तीफा, डीलर और अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

साहेबपुरकमाल प्रखंड की सनहा पश्चिम पंचायत में पैक्स प्रबंधक जुल्फकार अली ने भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से पूरे मामले का खुलासा किया है।

Sahebpurkamal PACS Manager Resignation Controversy : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड अंतर्गत सनहा पश्चिम पंचायत में पैक्स को लेकर विवाद गहरा गया है. पैक्स प्रबंधक जुल्फकार अली ने भ्रष्टाचार और अधिकारियों की कथित मनमानी से परेशान होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस संबंध में प्रखंड और जिला स्तर के अधिकारियों सहित सहकारिता मंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया है.

Begusarai News : प्रबंधक ने लगाए गंभीर आरोप

जुल्फकार अली ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि पैक्स डीलर की कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच की थी. उनके अनुसार जांच में ग्रामीणों की शिकायतें सही पाई गईं और कई गड़बड़ियां सामने आईं. पत्र में यह भी दावा किया गया है कि सरकारी राशि निजी खाते में रखने का मामला उजागर हुआ था तथा संबंधित अधिकारी ने कार्रवाई की अनुशंसा भी की थी.

'कार्रवाई के बजाय संरक्षण' का आरोप

पैक्स प्रबंधक ने आरोप लगाया कि अनुशंसित कार्रवाई के बावजूद संबंधित डीलर के विरुद्ध कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया कि यदि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर विचार करेंगे.

कार्यकारिणी बैठक का सदस्यों ने किया बहिष्कार

इधर नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष रतन कुमार पासवान द्वारा बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई, लेकिन अध्यक्ष के अनुसार केवल एक सदस्य गुलशन खातून ही बैठक में शामिल हुईं. बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रितेश रंजन भी मौजूद थे.

पूर्व अध्यक्ष पर लगाया बैठक प्रभावित करने का आरोप

पैक्स अध्यक्ष रतन कुमार पासवान ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों को बैठक में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया. उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को निबंधित डाक से सूचना भेजी गई थी, लेकिन अधिकांश सदस्यों ने पत्र लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने पूरे मामले में जिला सहकारिता पदाधिकारी से आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ajay kumar

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >