बेगूसराय में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सखी वन स्टॉप सेंटर और पुलिस के बीच समन्वय पर जोर, एसडीपीओ से की मुलाकात

Begusarai News : महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सखी वन स्टॉप सेंटर, बखरी ने एसडीपीओ कुंदन कुमार से मुलाकात की. इस बैठक में वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं और 181 महिला हेल्पलाइन की उपयोगिता पर चर्चा हुई.

Begusarai News : महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सखी वन स्टॉप सेंटर, बखरी की केंद्र प्रशासक ब्यूटी कुमारी एवं उनकी टीम ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुंदन कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की.

वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं से कराया अवगत

मुलाकात के दौरान केंद्र प्रशासक ब्यूटी कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से हिंसा से प्रभावित महिलाओं को मनोसामाजिक परामर्श, चिकित्सा सहायता, विधिक सहायता, पुलिस समन्वय, अस्थायी आश्रय सहित अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं.

181 महिला हेल्पलाइन की उपयोगिता पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान महिला हेल्पलाइन 181 की उपयोगिता और उससे मिलने वाली सेवाओं की भी जानकारी साझा की गई. साथ ही अनुमंडल स्तर पर वन स्टॉप सेंटर और पुलिस-प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर पीड़ित महिलाओं को शीघ्र और बेहतर सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग का अनुरोध किया गया.

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा

एसडीपीओ कुंदन कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा और सहायता से जुड़े मामलों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर आवश्यक सहायता मिल सके.

बैठक में कार्यालय सहायक भी रहे मौजूद

इस अवसर पर कार्यालय सहायक रणवीर पाठक सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे. बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, सहायता व्यवस्था और विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >