सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने कुचला, मौत

क्षेत्र की गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो बनिया टोल गांव के समीप सोमवार की शाम एनएच 28 सड़क पार करने के दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल की ठोकर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र की गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो बनिया टोल गांव के समीप सोमवार की शाम एनएच 28 सड़क पार करने के दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल की ठोकर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान सूरो बनिया टोल निवासी पूर्व मुखिया स्व जय किसुन साह का लगभग 69 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न साह के रूप में की किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बछवाड़ा से दलसिंहसराय की तरफ तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात मोटरसाइकिल वाहन चालक ने सूरो बनिया टोल गांव के समीप एनएच 28 सड़क पार करने के दौरान वृद्ध को ठोकर मार दी. ठोकर की आवाज सुनकर आस पास के लोग जमा हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज के दौरान डॉक्टर ने उक्त घायल वृद्ध को मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद बेगूसराय पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. वही ठोकर मारने के बाद मोटरसाईकिल चालक घटना स्थल से भागने में सफल रहा. वही मंगलवार को वृद्ध का शव गांव पहुंचाते ही लोगों की भीड़ लग गयी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गयी है,परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >