बछवाड़ा थाना क्षेत्र की गोविंदपुर तीन पंचायत के सुरो गांव स्थित वार्ड संख्या 13 में रविवार की देर रात नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक महिला की पहचान सूरो गांव निवासी सुबोध कुमार की लगभग 28 वर्षीय पत्नी सीमा कुमारी के रूप में की गयी है. परिजनों की सूचना पर लड़की के परिजन व बछवाड़ा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है.
परिजनों को सोमवार की सुबह मिली जानकारी
परिजनों ने बताया कि रविवार की रात घर के सभी महिला खाना खा कर सो गयी. अहले सुबह जब बारिश होने लगी तो लड़की की सांस सीता देवी घर की खिड़की बंद करने जब बहुत के कमरे में पहुंची तो देखा कि बहु पंखे से लटक रही है. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणो को सूचना दी. साथ ही ड्यूटी पर तैनात अपने पुत्र को सूचना दी. जिसके बाद पुत्र ने अपने ससुराल वालों व बछवाड़ा थाना की पुलिस मोबाइल पर सूचना दी.
महिला की मां का आरोप -दूसरी शादी करना चाहता था लड़का
घटना को लेकर खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहिमपुर गांव निवासी लड़की की मां गायत्री देवी ने लड़का पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि लड़का पक्ष के लोग बार बार दहेज की मांग कर रहे थे. साथ ही आरोप लगा रहे थे कि लड़की को बच्चा नहीं हो रहा है, इसलिए हम अपनी बेटे की दूसरी शादी कर देगे. उन्होंने बताया कि बताया कि मेरी पुत्री सीमा कुमारी की शादी सात मई 2023 को सूरो गांव निवासी नक्कट सहनी के पुत्र सुबोध कुमार के साथ हुई थी. लड़की को बांझ बताकर और दहेज की मांग कर रहे थे. इन्हीं सब कारणों से मेरी पुत्री की हत्या की गयी है. वही ग्रामीणों का कहना है कि घर में केवल महिला ही है.
पति आरपीएफ का जवान, ओडिशा में है तैनात
मृतक लड़की के पति आरपीएफ मैं कार्यरत हैं, और वर्तमान समय में उड़िसा राज्य के पुरी में ड्यूटी करता है,ससुर मजदुरी का काम करता है साथ ही परिवार के अन्य लोग बाहर रहकर जीवकोपार्जन का काम करते हैं. मृतक लड़की के पति लड़की को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ा, वर्तमान समय में लड़की बीएड सेकेण्ड पार्ट में पढ़ रही है. विगत एक माह पूर्व पटना परीक्षा देने गयी थी. लड़की के परिजन जहां हत्या बता रहे हैं वहीं लड़का पक्ष के लोग आत्म हत्या बता रहे हैं. घटना को लेकर थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि फांसी लगाकर हत्या का मामला सामने आया है, फॉरेंसिक टीम को बुलायी गयी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच के बाद ही हत्या व आत्म हत्या मामले का खुलासा हो पाएगा.
