बेगूसराय के 16 टीचरों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026, बछवाड़ा प्रखंड के दो प्रधानाचार्य भी सूची में शामिल, देखें लिस्ट

National Teachers Award 2026 : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए बेगूसराय जिले के 16 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को जिला चयन समिति के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. यह सत्यापन प्रक्रिया जिला स्तर पर चयन का पहला चरण है.

National Teachers Award 2026 : बेगूसराय जिले के 16 प्रधानाध्यापकों और शिस्टक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इन सभी शिक्षकों को 24 जुलाई को जिला चयन समिति के सामने उपस्थित होने का कड़ा निर्देश दिया है. इस दौरान सभी चयनित शिक्षकों को अपने जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा.

पोर्टल पर अपलोड दस्तावेजों की होगी गहन जांच

जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने सभी चयनित शिक्षकों को निर्धारित समय पर समिति के समक्ष पहुंचने को कहा है. निर्देश के अनुसार शिक्षकों को पोर्टल पर अपलोड किए गए सभी अभिलेखों की एक-एक प्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी. इन सभी दस्तावेजों की गहन जांच और भौतिक सत्यापन के बाद ही जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

बछवाड़ा प्रखंड के दो प्रधानाचार्य भी सूची में शामिल

शॉर्टलिस्ट किए गए इन 16 उत्कृष्ट शिक्षकों में बछवाड़ा प्रखंड के दो होनहार शिक्षक भी शामिल हैं. इनमें रानी एक पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य शिवनाथ प्रसाद का नाम प्रमुखता से शामिल है. इसके साथ ही भीखमचक पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय करुणातर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष राय भी इस प्रतिष्ठित सूची में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं.

चयन समिति में शामिल हैं ये शिक्षाविद और अधिकारी

जिला चयन समिति की अध्यक्षता बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार खुद करेंगे. इस महत्वपूर्ण समिति में डायट बेगूसराय के प्राचार्य डॉ संजय चौधरी सदस्य के रूप में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावा एसबीएसएस महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश कुमार सिंह भी चयन समिति के विशेषज्ञ सदस्य के तौर पर अपनी भूमिका निभाएंगे.

राज्य और केंद्रीय समिति को भेजी जाएगी अंतिम सूची

जिला स्तर पर सत्यापन और चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य शिक्षकों की सूची राज्य चयन समिति को भेजी जाएगी. राज्य से गुजरने के बाद यह सूची अंतिम फैसले के लिए केंद्रीय चयन समिति के पास जाएगी. अंतिम रूप से चयनित होने वाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस के खास अवसर पर राष्ट्रपति महोदय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

Also Read : बेगूसराय: बिहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, बरौनी होकर होगा परिचालन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >