नागपंचमी को लेकर भगवती मंदिरों में तैयारियां पूरी, आज होगी माता भगवती और नाग देवता की पूजा

Begusarai News : नागपंचमी के अवसर पर भगवती मंदिरों में विषहरी पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालु सुख-समृद्धि और सर्पदंश से रक्षा के लिए विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

Begusarai News : बलिया प्रखंड क्षेत्र में नागपंचमी पर्व को लेकर विभिन्न भगवती मंदिरों में पूजा-अर्चना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रविवार देर शाम तक मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, आकर्षक सजावट और पूजा सामग्री की व्यवस्था पूरी कर ली गई. सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा, जहां माता भगवती, नाग देवता और देवी विषहरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी.

परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखेंगे व्रत

ग्रामीण क्षेत्रों में नागपंचमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. इस अवसर पर श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और सर्पदंश से रक्षा की कामना के साथ व्रत रखते हैं. श्रद्धालु भगवती मंदिरों में दूध, लावा सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा करते हैं. कई स्थानों पर देवी विषहरी की विशेष पूजा-अर्चना की वर्षों पुरानी परंपरा आज भी निभाई जाती है.

कुछ मंदिरों में निभाई जाएगी पारंपरिक बली प्रथा

प्रखंड के कुछ गांवों के भगवती मंदिरों में पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार बली प्रथा का भी पालन किया जाता है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होते हैं.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

मंदिर प्रबंधन समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की है. वहीं नागपंचमी को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है. फूल, नारियल, दूध, अगरबत्ती और अन्य पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी गई.

प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क

मंदिर प्रबंधन समितियों ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने की अपील की है. वहीं प्रशासन ने प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. प्रखंड क्षेत्र के शादीपुर दियारा, शिवनगर सहित नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न भगवती मंदिरों में नागपंचमी को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishna

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >