बेगूसराय में सीआरसी स्तर पर आयोजित हुई मंडे मेगा क्विज़, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Begusarai News : चेरियाबरियारपुर के विभिन्न स्कूलों में मंडे मेगा क्विज़ का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्साह से भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Begusarai News : चेरियाबरियारपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) में सोमवार को मंडे मेगा क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नाग पंचमी पर्व के कारण विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही, लेकिन इसके बावजूद छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ सीआरसी पहुंचकर उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में शामिल हुए.

पढ़ाई को रोचक बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुई प्रतियोगिता

उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहदा शाहपुर में प्राचार्य अपूर्व घोष के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया. प्राचार्य ने बताया कि मंडे मेगा क्विज़ का उद्देश्य सप्ताह की शुरुआत बच्चों के लिए उत्साहपूर्ण बनाना और उन्हें सीमित समय में सोचने तथा निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद पढ़ाई को रोचक बनाना है, ताकि पारंपरिक कक्षाओं के बजाय छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से सीखने की प्रक्रिया में भाग लें.

सामान्य ज्ञान से लेकर करंट अफेयर्स तक पूछे गए सवाल

प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, विज्ञान, गणित, खेल, इतिहास, हिंदी और अंग्रेजी सहित विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे गए. साथ ही पिछले सप्ताह पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न भी शामिल किए गए, जिससे विद्यार्थियों का पुनरावृत्ति (रिवीजन) भी हो सके.

विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही.

मंझौल पंचायत में भी हुआ आयोजन

मंझौल पंचायत-01 स्थित कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर में भी मंडे मेगा क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई. संकुल समन्वयक डॉ. मोहन कुमार ने बताया कि संकुल संचालक राम उदय महतो की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Iftekhar alam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >