बेगूसराय में भाकपा की बैठक में जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा, 1 सितंबर की रैली और पदयात्रा अभियान की बनाई रणनीति

Begusarai News : बेगूसराय में भाकपा की बैठक में अनिल कुमार अंजान ने कहा कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 1 सितंबर को दिल्ली में बदलाव जरूरी रैली का आयोजन किया जाएगा.

Begusarai News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की चिलमिल पंचायत शाखा की ओर से भगत सिंह कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में जनसरोकार के मुद्दों को लेकर आम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता शाखा मंत्री विकास कुमार ने की. इसमें संगठन विस्तार, जनआंदोलन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

केंद्र सरकार पर साधा निशाना, रैली में शामिल होने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए अंचल प्रभारी अनिल कुमार अंजान ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि हाल के छात्र आंदोलनों और राजनीतिक घटनाक्रमों से बदलाव की मांग तेज हुई है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 1 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित 'बदलाव जरूरी है' रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यह रैली बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था, महिला आरक्षण, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, मतपत्र से चुनाव कराने, बुलडोजर कार्रवाई तथा अन्य जनसरोकार के मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है.

6 से 14 अगस्त तक चलेगा जनसंपर्क अभियान

अनिल कुमार अंजान ने बताया कि 6 से 14 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम के तहत गांव-गांव और मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों और विभिन्न जन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे.

स्थानीय समस्याओं पर आंदोलन तेज करने का आह्वान

शाखा मंत्री विकास कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बासगीत पर्चा का म्यूटेशन कराने, भूमिहीन परिवारों को बास आवास योजना का लाभ दिलाने तथा लंबित वृद्धावस्था पेंशन के भुगतान जैसे स्थानीय मुद्दों पर लोगों को संगठित कर आंदोलन चलाने की आवश्यकता पर बल दिया.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में सागर तांती, सहाना खातून, शीतल शाह, गुड़िया देवी, ललिता देवी, हमीदा खातून, राम बुझावन शाह, नीलम देवी, उषा देवी, विमली देवी और किरण देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >