Begusarai News : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया. महापौर पिंकी देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे.
नगर आयुक्त और उपमहापौर समेत कई पार्षद रहे मौजूद
समारोह में नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, उपमहापौर अनीता देवी, पूर्व महापौर संजय कुमार सिंह सहित कई वार्ड पार्षद उपस्थित रहे. इनमें राकेश कुमार, गौरव कुमार, लालचंद कुमार, गुलशन खातून, सारिका शर्मा, रामविकास सिंह, विनय कुमार मिश्रा, नीलम देवी, मीरा कुमारी, वशिष्ठ शर्मा, पूजा कुमारी, मीना देवी, पूनम कुमारी, ममता देवी, प्रियंका कुमारी, संजय कुमार पासवान, उमेश राय, सीता देवी, शगुफ्ता ताजवर, वंदना कुमारी, मंजू गुप्ता, प्रियंका देवी, अफजल हुसैन और गोलकी देवी शामिल रहे. मौके पर नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सूरज कुमार और अनुराग कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे.
बस स्टैंड में उपमहापौर ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस स्टैंड परिसर में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां उपमहापौर अनीता देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
शहीद स्थल पर महापौर ने अर्पित की श्रद्धांजलि
ध्वजारोहण कार्यक्रम से पूर्व महापौर पिंकी देवी ने शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया.
