बेगूसराय: मंसूरचक के अभिनव बने स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसी ऑफिसर, सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर

मंसूरचक के अभिनव कुमार ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग की परीक्षा पास कर स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसी ऑफिसर के पद पर नियुक्ति पाई है. नौकरी के साथ तैयारी जारी रखकर उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत (वार्ड नंबर 03) निवासी प्रो. हरे राम प्रसाद के पुत्र अभिनव कुमार ने बड़ी सफलता हासिल की है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में चयनित होकर अभिनव स्वास्थ्य विभाग में 'फार्मेसी ऑफिसर' के पद पर नियुक्त हुए हैं. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है.

नौकरी के साथ जारी रखी तैयारी, पाई बड़ी सफलता

अभिनव कुमार इससे पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग में शल्य कक्ष सहायक (ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट) के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने अपनी वर्तमान जिम्मेदारी को संभालते हुए भी पढ़ाई जारी रखी और कड़ी मेहनत के बल पर यह नया मुकाम हासिल किया. उनकी इस सफलता से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है.

कड़ी मेहनत, ईमानदारी और गुरुजनों की प्रेरणा से मिली मंजिल

अपनी सफलता पर अभिनव ने बताया कि शिक्षा का सही अर्थ समुचित ज्ञान प्राप्त करना है. यदि छात्र पूरी ईमानदारी से अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें, तो सफलता मिलना तय है. उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया, जिन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने और ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया.

मेधावी छात्र रहे हैं अभिनव, गणमान्य लोगों ने दी बधाई

अभिनव की इस उपलब्धि पर महाकाल पूजा समिति के संयोजक नीतीश बिहारी, युवा सशक्तिकरण संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता और सेवानिवृत्त संस्कृत व्याख्याता रामचंद्र झा सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि अभिनव छात्र जीवन से ही काफी मेधावी रहे हैं और उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज झा

पंकज झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >