Begusarai News : साहेबपुरकमाल में बाथरूम में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Begusarai News : थाना क्षेत्र के सनहा नया टोला निवासी 67 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार ने बाथरूम में फंदा से लटका शव बरामद होने पर परिवार में कोहराम मच गया.

साहेबपुरकमाल. थाना क्षेत्र के सनहा नया टोला निवासी 67 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार ने बाथरूम में फंदा से लटका शव बरामद होने पर परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. बताया जाता है कि प्रमोद कुमार की पत्नी शिक्षिका है. वह पूरे परिवर के साथ बलिया मे रहता था. बुधवार की रात प्रमोद अचानक सनहा टोला वार्ड संख्या 11 में स्थित उसका भाई प्रवीण कुमार के मकान पर पहुंचा और रात में वहीं रुका. भाई के अचानक अकेले पुरानी घर आने पर प्रवीण को आशंका हुई और उसने रातभर उसकी गतिविधि पर नजर बनाए रखा. सुबह जब प्रवीण को नींद आ गई तब उसका भाई प्रमोद उठकर सीधे बाथरूम में चल गया और बाथरूम के वेंटिलेशन में गमछा का फंदा बनाकर लटककर आत्महत्या कर लिया.

दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

सुबह जब उसका भाई का नींद खुली तो प्रमोद की खोजबीन शुरू कर दिया. इसी क्रम में बाथरूम का दरबाजा अंदर से बंद पाया और काफी देर तक दरबाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका हुई और इसकी सूचना थाना को दिया. मौके पर पहुंचे थाना की पुलिस ने परिजन के समक्ष दरबाजा को तोड़ा तो अंदर प्रमोद का शव लटका पाया. मौत का दृश्य देख परिजनों में चीख पुकार मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया और मामले कि जांच शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >