सिमरिया घाट मारपीट मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

Begusarai News : सिमरिया घाट पंडा टोला में आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी विनय झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई पर जोर दे रही है.

Gaya Ji News : चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट पंडा टोला में आपसी विवाद के दौरान हुई गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

पीड़ित की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि बीते दिनों सिमरिया घाट पंडा टोला में आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई थी. इस मामले में सिमरिया घाट पंडा टोला निवासी सूरज कुमार झा के आवेदन पर चकिया थाना कांड संख्या 69/26 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में वार्ड संख्या-35 निवासी शत्रुघ्न झा के पुत्र विनय झा को नामजद आरोपित बनाया गया था.

मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जा रहा न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज कांड के मुख्य आरोपित विनय झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर रहेगी सख्त कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. किसी भी प्रकार की मारपीट, उपद्रव या शांति भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच भी जारी है.

Also Read : बोधगया फोरलेन हादसे में बड़ा खुलासा, ट्रक की रॉन्ग साइड एंट्री बनी चार युवकों की मौत की वजह



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >