टीबी मुक्त अभियान के तहत लोगों को किया जागरूकता

बरौनी रिफाइनरी द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर हां हम टीबी समाप्त कर सकते हैं.

बेगूसराय.

बरौनी रिफाइनरी द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर हां हम टीबी समाप्त कर सकते हैं. संकल्प लें, निवेश करें, कार्य करें थीम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने हेतु विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. बरौनी रिफाइनरी अस्पताल द्वारा टीबी जागरूकता प्रभात फेरि (वॉकाथॉन) का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने कार्यकारी निदेशक (परियोजना एवं कोर ग्रुप) संजय रायज़ादा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिती में किया. इस जन-जागरूकता रैली में बीआर टाउनशिप के निवासियों, सीआईएसएफ कर्मियों एवं उनके परिवार जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने क्षयरोग उन्मूलन संबंधी संदेशों वाले बैनरों और तख्तियों के साथ मार्च किया. अंत में सत्य प्रकाश द्वारा सभी को टीबी मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने की शपथ दिलायी गयी. कर्मचारियों, अधिकारियों एवं उनके आश्रितों के लिए एक विशेष टीबी जागरूकता सत्र वेबिनर का आयोजन किया गया. जिसका सभी ने लाभ उठाया. इससे पूर्व बरौनी रिफाइनरी अस्पताल द्वारा बीआर डीएवी विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय बरौनी रिफाइनरी में छात्रों हेतु टीबी जागरूकता सत्र आयोजित किये गये. डॉ दासरी हरीश सहायक प्रबंधक (मेडिकल) बरौनी रिफाइनरी ने छात्रों को क्षयरोग के कारण, लक्षण, बचाव और शीघ्र निदान व उपचार की आवश्यकता पर जानकारी दी. इन सत्रों में प्रश्नोत्तरी एवं इंटरैक्टिव चर्चा के साथ-साथ सांस की स्वच्छता पर व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया. सभी छात्रों ने अपने समुदाय में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली. इसकी जानकारी देते हुए बरौनी रिफाइनरी के कॉरपारेट संचार प्रबंधक मीनाक्षी ठाकुर ने कहा कि इन कार्यक्रमों ने क्षयरोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज को सक्रिय रूप से इस अभियान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >