बेगूसराय: नीमा गांव में धूमधाम से मनाया गया मां काली महोत्सव: 420 वर्षों से चली आ रही पूजा की परंपरा, उमड़ी भक्तों की भीड़

बेगूसराय के नीमा पंचायत में मां काली पूजनोत्सव पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया. 420 वर्षों से आषाढ़ माह में होने वाली इस विशेष पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.

Begusarai News: बेगूसराय के सदर प्रखंड अंतर्गत नीमा पंचायत के वार्ड नंबर 06 स्थित काली मंदिर में शनिवार को मां काली पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यह मंदिर इलाके के लोगों के लिए गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है. ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

विधि-विधान से खुला मां का पट, सुबह से लगा तांता

शुक्रवार की रात भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया. इसके पश्चात पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर मां काली का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया. शनिवार की सुबह होते ही मां की एक झलक पाने और पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

आषाढ़ माह में पूजा की है 420 वर्ष पुरानी परंपरा

इस मंदिर से जुड़ी सदियों पुरानी आस्था के बारे में स्थानीय बुजुर्गों ने बताया कि यहां पिछले 420 वर्षों से आषाढ़ माह में मां काली की विशेष आराधना होती आ रही है. पीढ़ियों से चली आ रही इस पवित्र परंपरा को ग्रामीण आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभा रहे हैं, जिसमें हर वर्ग के लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं.

महोत्सव को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका

इस भव्य महोत्सव और आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में भगत जेठू तांती, रामदेव तांती, मटुकी तांती, रामविलास तांती, मुरारी तांती, डॉ. सुरेंद्र तांती, सागर तांती, नरेश तांती, चन्द्रवीर कुमार और पवन तांती सहित समाज के कई अन्य गणमान्य लोगों व ग्रामीणों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >