हरियाणा के हिसार में सड़क हादसे में बखरी के मजदूर की मौत

बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बागवान के वार्ड संख्या 11 निवासी 30 वर्षीय गणेश सदा की हरियाणा के हिसार में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी.

बखरी. बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बागवान के वार्ड संख्या 11 निवासी 30 वर्षीय गणेश सदा की हरियाणा के हिसार में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक गणेश सदा स्वर्गीय दुलार सदा के पुत्र थे. वे हरियाणा के हिसार स्थित एक चिमनी भट्ठा पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह काम खत्म करने के बाद गणेश सदा दुकान पर सर्फ खरीदने गये थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. शनिवार को जैसे ही गणेश सदा का शव बखरी के बागवान पहुंचा, पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया.परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा. पत्नी कैशना देवी पति की मौत की खबर सुन बेसुध हो गईं.ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गयी. बताया जाता है कि गणेश सदा परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे.उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वे अपने पीछे पत्नी सहित चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गये हैं. वही मृतक के निधन के बाद बच्चों के भविष्य और परिवार के भरण-पोषण को लेकर चिंता गहरा गयी है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. पूर्व मुखिया कैलाश सदा, संजय पासवान, वार्ड प्रतिनिधि सतीश कुमार समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही सरकार से मृतक के आश्रित परिवार को उचित मुआवजा, पारिवारिक सहायता एवं सरकारी लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >