Begusarai News : श्रीराम-जानकी की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Begusarai News : प्रखंड क्षेत्र के गीताधाम फतेहा ठाकुरवाड़ी के मंहत श्रीराम सुमिरन दास जी महराज के नेतृत्व में श्रीराम-जानकी ठाकुरबाड़ी फतेहा में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

बछवाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के गीताधाम फतेहा ठाकुरवाड़ी के मंहत श्रीराम सुमिरन दास जी महराज के नेतृत्व में श्रीराम-जानकी ठाकुरबाड़ी फतेहा में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा के दौरान 1101 कन्याओं ने भाग लिया. शोभायात्रा के दौरान बैड बाजे, घोड़ा,रथ के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. कलश शोभायात्रा को लेकर कुमारी कन्या, ग्रामीणों व साधु-संतों के साथ फतेहा गांव के भजनानंद जी महराज पुर्वी ठाकुरवाड़ी पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ करते हुए राम जानकी की प्रतिमा को रथ में सजाकर कलश लेकर कुंवारी कन्याओं के साथ फतेहा गांव का परिक्रमा करते हुए राम जानकी ठाकुरवाड़ी उर्फ रामोदाय ठाकुरवाड़ी पहुंचा.

गाजे-बाजे व रथ के साथ 1101 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा में लिया भाग

शोभायात्रा के दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं के द्वारा राम आएंगे तो अंगना सजाएगे, श्री राम लला की जय, गंगा मइया की जय,भंडारी बाबा की जय के जयकारे का नारा लगा रहे थे. जयकारे के नारे से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो रहा था. शोभा यात्रा के दौरान सदगुरू यज्ञ के आचार्य काशी से पधारे श्री भारद्वाज शास्त्री जी महाराज व डॉ पुण्ड्रीक जी महराज के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. शोभा यात्रा के दौरान गीताधाम ठाकुरवाड़ी के मंहथ श्री श्री 108 श्री राम सुमरन दास जी महाराज ने बताया कि राम जानकी ठाकुरवाड़ी उर्फ रामोदाय ठाकुरवाड़ी का जीर्णोद्धार के उपरांत राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुंवारी कन्याओं का कलश शोभा यात्रा निकाला गया. शनिवार 1 मार्च से लेकर 9 मार्च तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ किया जा रहा है. इस के दौरान नौ दिनों तक पूजा पाठ के साथ भजन-कीर्तन व दुर दराज से आये हुए साधु संतों के द्वारा प्रवचन किया जाएगा. श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामायण पाठ,राम चरित मानस पाठ,समेत दुर्गासप्तशती दुर्गा का पाठ किया जाएगा. कलश शोभा यात्रा के दौरान मौके पर आत्माराम दास जी महराज,बबलु कुमार मिश्र, रेवती रमण चौधरी, निरंजन पाण्डेय, संजय कृष्ण चौधरी, उर्फ बाबा, आशुतोष चौधरी, नरेश चौधरी, दिगम्बर चौधरी, पंकज चौधरी, नंदकिशोर चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >