Begusarai News : किसानों के बीच मूंगफली, मूंग, उड़द आदि का बीज वितरण करने का निर्देश

Begusarai News : प्रखंड मुख्यालय अवस्थित इ-किसान भवन, नावकोठी में पदाधिकारी व कर्मियों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी.

नावकोठी. प्रखंड मुख्यालय अवस्थित इ-किसान भवन, नावकोठी में पदाधिकारी व कर्मियों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बीएओ ओम प्रकाश यादव ने की. उन्होंने बताया कि गरमा फसल बुआई के लिए मूंगफली, मूंग, उड़द आदि का बीज उपलब्ध है. उपस्थित किसान सलाहकार, समन्वयक को इसे किसानों के बीच वितरण करने का निर्देश दिया. मूंग का 41 क्विंटल बीज को 34 क्विंटल सामान्य श्रेणी के किसानों तथा 7 क्विंटल अनुसूचित जाति के किसानों को, उड़द का 7 क्विंटल बीज को 6 क्विंटल सामान्य श्रेणी के किसानों को एक क्विंटल अनुसूचित जाति के किसानों को, मोटे अनाज सामा, कोदो आदि का सात क्विंटल बीज का, मूंगफली का 27 किलोग्राम,वितरण किया जाना है.

नावकोठी में इ-किसान भवन में अधिकारी व कर्मियों की हुई बैठक

इसके लिए किसानों को किसान पंजीकरण, आधार संख्या तथा मोबाइल फोन के साथ ऑनलाइन आवेदन करनी है. बीज वितरण हेतु 33 फीसदी महिला किसान, 20 फीसदी अनुसूचित जाति तथा 47 फीसदी सामान्य कोटि के किसानों के लिए आरक्षित है.बीज लेने हेतु किसानों को स्वयं दुकान पर जानी होगी.किसानों का फिंगर प्रिन्ट के सत्यापन के उपरांत ही उन्हें वितरक द्वारा बीज उपलब्ध कराया जायेगा. पदाधिकारी तथा कर्मियों की उपस्थिति में मौर्या टेडर्स छतौना चौक पर बीज वितरण किया गया. मौके पर बीएओ ओम प्रकाश यादव के अतिरिक्त, उद्यान पदाधिकारी राजा राम,बीटीएम विवेकानंद, एसी प्रिंस कुमार, मनोज कुमार सिंह, किसान सलाहकार श्रवण कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, प्रेमचंद गुप्ता, संजय कुमार, मुकेश कुमार, जयशंकर सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >