घरेलू विवाद में सास को मारकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र अंतर्गत निझरी गांव निवासी एक वृद्ध महिला फुलसी देवी के साथ उनकी छोटी पतोहु करूणा देवी ने बुधवार को जमकर मारपीट कर दी

शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत निझरी गांव निवासी एक वृद्ध महिला फुलसी देवी के साथ उनकी छोटी पतोहु करूणा देवी ने बुधवार को जमकर मारपीट कर दी. महिला को आनन-फानन में बांका सदर अस्पताल लाया गया, जहां से भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है. पीड़िता ने बताया कि उनकी छोटी पतोहू बराबर मारपीट करती है. पहले शंभुगंज थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी थी, कार्रवाई नहीं होने पर बांका महिला थाना में आवेदन दिया था. जिससे आक्रोशित होकर बुधवार को जान मारने की नियत से मुंह में कपड़ा बांधकर घर में ही लाठी से जमकर मारपीट किया. मारपीट में एक पैर बूरी तरह से टूट गया है. फिलहाल महिला का इलाज मायांगज अस्पताल में चल रहा है. वहीं महिला थाना में दिये गये आवेदन पर पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >